शिवपुरी। जिले में औषधीय एवं गैर-काष्ठीय वनोपज की उपलब्धता, स्थिति एवं व्यापार की संभावनाओं को समझने के उद्देश्य से वन विद्यालय शिवपुरी में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन वनमंडल शिवपुरी एवं सोसायटी फॉर रिसोर्स प्लानिंग, डेवलपमेंट एंड रिसर्च, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यशाला में शिवपुरी जिले के संग्राहक, ग्रामीण, वन विभाग के फ्रंटलाइन स्टाफ, औषधीय पौधों के क्रेता तथा वनस्पति विज्ञान विषय के स्नातकोत्तर कक्षा के महाविद्यालयीन छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मंजू वर्मा, एम.के.एस. राठौर, डॉ. मनीष मिश्रा एवं प्रो. मंजू वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं उद्घाटन सुधांशु यादव, भा.व.से., वनमंडलाधिकारी सामान्य वनमंडल शिवपुरी ने किया। इस अवसर पर उप वनमंडलाधिकारी शिवपुरी शैलेन्द्र सिंह तोमर, वन विद्यालय शिवपुरी की अनुदेशक श्रीमती रिंकी आर्य, एच.एस. भार्गव एवं परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी सचिन शर्मा सहित वन विभाग एवं वन विद्यालय का अमला मौजूद रहा।
कार्यशाला में वक्ताओं ने विभिन्न वनोपज के संग्रहण, व्यापार एवं उपलब्धता बनाए रखने से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही वनोपज के संरक्षण और उनके सतत उपयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में समूह चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
रिपोर्टर ध्रुव शर्मा शिवपुरी
Trending
- जेंडर समानता और बाल सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
- थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान
- छिंदवाड़ा पुलिस एवं SDRF द्वारा कुकड़ीखापा में 150 फीट नीचे बहाव में फंसे नागपुर के 4 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू
- नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन
- एक पेड़ मां के नाम
- निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाहियो से मचा हड़कम्प अवैध शराब विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई निवार पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया एवं अवैध शराब 15 लीटर जब्
- 25 लाख परिवारों तक पहुंच का लक्ष्य, शहपुरा में हिंदू संगठनों ने संगठन विस्तार को दी धार
- कल विराजेंगे बप्पा, प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार







