बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब 3233-C, कृष्णा नगर जूना बिलासपुर में लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल एवं गुलदस्ता फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की गई।
संस्था द्वारा आज मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाने वाले कलाकारों को मोमेंटो एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सेवा कार्य डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल की अध्यक्ष रीता राजगीर ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़ा पर्व है। यदि हम मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को अपनाते हैं, तो अपनी परंपरा और आस्था को बनाए रखने के साथ-साथ प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं पर्यावरण के अनुकूल होती हैं और विसर्जन के बाद प्रकृति में आसानी से समाहित हो जाती हैं।
इस दौरान मिट्टी के शिल्पकार सोनू गढ़ेवाल, चिंटू गढ़ेवाल, गोबिंद सिंह, लोकेश साहू, सहदेव डहरे, आकाश मानिकपुरी, राज निर्मलकर, गोविंदा भंडारी, संजू यादव, हरि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की सचिव दीप्ति लता साहू, गुलदस्ता फाउंडेशन की सचिव संगीता लांजेवार, गीता प्रजापति, डॉ. सुरभी राजगीर एवं डॉ. ज्योति नामदेव उपस्थित रहीं।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
9098970709
—







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)