- उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
- राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं पर पटवारियों का आर-पार का ऐलान
- राघवपुर बांध परियोजना स्थल के 5 किमी दायरे में धारा 163 लागू
- 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल पर उठे सवालों के बीच सामने आया ड्यूटी रोस्टर, 700 मरीजों की रोजाना ओपीडी
Author: Policewala
चंदेरी विकास खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संतोष नरवरिया के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर अर्रोन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गयाआयुष्मान आरोग्य मंदिर अर्रोन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें छायादार एवं फलदार जामुन आम सौजना आदि के वृक्ष लगाये गयेआज के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप यादव ने की एवं वृक्षो का प्रकृति में महत्व बताया गया। आपने आरोग्य मंदिर अर्रोन में अपने हाथ से पौधारोपण कर वृक्षारोपण के महत्व पर ग्रामीणों से चर्चा भी कीआज के कार्यक्रम मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर अर्रोनजिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप यादव के द्वारा एक पेड़…
श्रीमान पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा में अवैध शराब बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है । निवार पुलिस द्वारा आज दिनांक 13/09/2026 को ग्राम बिचपुरा शाहपुर लाल पुर क्षेत्र में अवैध शराब का व्यापार करने वाले व्यक्तियों के…
डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया समीक्षा बैठक में अभियान की प्रगति पर मंथन, राष्ट्रीय बजरंग दल सहित विभिन्न इकाइयों में नए पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व शहपुरा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे 25 लाख घर-परिवार संपर्क अभियान को गति देने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 11 सितंबर को शहपुरा ब्लॉक में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और ब्लॉक स्तर पर विस्तार की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला…
डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया कल विराजेंगे बप्पा, प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार शहपुरा में गणेश प्रतिमाओं की बढ़ी मांग, गांव-गांव सजने लगे पंडाल; बाजार में बढ़ी चहल-पहल शहपुरा। गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर नगर सहित ग्रामीण अंचलों में उत्साह का माहौल है। सोमवार को शुभ मुहूर्त में घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा। इससे पहले रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने का सिलसिला जारी रहा। कहीं मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक स्वरूप देने में जुटे रहे तो कहीं युवा पंडालों की साज-सज्जा में व्यस्त…
आज दिनांक 13.09.2026 को दोपहर में जिला कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मोहखेड़ क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ी खापा जलप्रपात में नागपुर महाराष्ट्र से घूमने आए 4 युवक वॉटरफॉल में पानी कम देखकर नीचे उतर गए और एक बड़े पत्थर पर जाकर बैठ गए थे। अचानक पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने से ऊपर से पानी का बहाव अत्यधिक तेज हो गया, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई और चारों युवक लगभग 150 फीट नीचे पानी के तेज बहाव के बीच पत्थर में फंस गए। उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पांडे…
राजिम :- ग्राम सेम्हरतरा में हरियाली तीज के अवसर पर तीज महोत्सव ,सम्मान समारोह तथा भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसी प्रकार विधायक निजग्राम पिपरछेडी में भी तीज महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विधायक रोहित साहू शामिल हुए तथा सभी मातृशक्तियों को तीज महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता सरपंच संघ अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सेम्हरतरा के सरपंच हरीश साहू ने की। समारोह के दौरान विधायक रोहित साहू ने कुल 22.40 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास…
कटनी जिला रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा ढीमरखेड़ा। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर ढीमरखेड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधि, गणेश उत्सव समितियों के सदस्य, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने, महिलाओं एवं बच्चों से अभद्रता करने अथवा शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में डीजे एवं…
फुनगा में 7.49 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एमसीबी,खड़गवां। ग्राम पंचायत फुनगा में क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन विकास कार्यों में दो बड़े पुलों के साथ सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है। दो बड़े पुलों के निर्माण पर 7 करोड़ से अधिक खर्च प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना…
जरौंधा छात्रावास पहुंचे मंत्री जायसवाल एमसीबी। स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने दौरा कार्यक्रम के बीच ग्राम जरौंधा स्थित छात्रावास पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंत्री ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। छात्रावास में बेहतर व्यवस्थाएं देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। वहीं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की बात कही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने…
रायपुर। राजधानी में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को सफलता मिली है। डीसीपी क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला के निर्देश पर एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती प्रभारी विनय सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अजय महानंद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। जप्त वाहनों की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार विशेष टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी कर…












