Author: Policewala

रायपुर/भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय ओडिशा प्रवास पर रविवार को भुवनेश्वर पहुंचे। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ भाजपा के मीडिया प्रभारी श्री राजकुमार राठी ने मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत एवं अगवानी की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से सौजन्य भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने की बात कही है। दो दिवसीय प्रवास के दौरान दोनों राज्यों के आपसी सहयोग, विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Read More

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले 22 वर्षीय युवक को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 इंच लंबा धारदार हथियार बरामद कर जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कांट्रेक्टर कॉलोनी स्थित हरा मैदान के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी एस.एन. सिंह के…

Read More

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया गणेश उत्सव समिति दुपट्टा, जिमरा, रनगांव के तत्वावधान में आयोजन; लोकगीत, लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखेगी झलक शहपुरा। क्षेत्र के ग्राम रनगांव-जिमरा मार्ग स्थित दुपट्टा में आगामी गुरुवार, 24 सितंबर को छत्तीसगढ़ी लोककला मंच का आयोजन किया जाएगा। गणेश उत्सव समिति दुपट्टा, जिमरा, रनगांव के तत्वावधान में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक संजीवन टांडिया उर्फ सपेरा बाबू एवं लोक गायिका इमला टांडिया अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में लोककला और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को लोक संस्कृति से…

Read More

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम, विज्ञान-गणित के विद्यार्थियों में दिखा उत्साह शहपुरा/बरगांव, 20 सितंबर 2026। विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप सही कैरियर चुनने तथा नीट, जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल, बरगांव में रविवार को कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विज्ञान एवं गणित संकाय के 200 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर अध्ययन की रणनीति, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, तर्कशक्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के गुर बताए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप…

Read More

खुर्सीपार में 70.460 ग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार; 29.22 लाख की सामग्री बरामद दुर्ग। खुर्सीपार पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70.460 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 9 हजार 200 रुपये बताई गई है। कार्रवाई में एक महिला और दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोन क्रमांक-03, जीरो स्ट्रीट स्थित एक मकान में हेरोइन की बिक्री की जा रही है।…

Read More

सतना मध्य प्रदेश सडक सुरक्षा समिति की बैठक आज सतना 20 सितम्बर 2026/जिला स्तरीय सडक सुरक्षा समिति सतना की बैठक कलेक्टर डॉ.. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में 21 सितम्बर को टीएल बैठक के पश्चात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सतना में आयोजित की जायेगी। बैठक में रोड सेफ्टी, हिट एण्ड रन, पीएम राहत, जीरो फेटेल्टी एवं कैशलेस ट्रीटमेंट, सीटबेल्ट एवं हेलमेट लगाने तथा यातायात नियमों एवं ब्लैक स्पाट और अन्य दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपायों के संबंध में समीक्षा की जायेगी। जिला सडक सुरक्षा समिति एवं कार्यपालन यंत्री के सचिव ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने का…

Read More

सतना मध्य प्रदेश धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप से बचाव के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह सतना 20 सितम्बर 2026/सतना एवं मैहर जिले में धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट का प्रकोप देखा जा रहा है। फसल को कीट से होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां जिला सतना के वैज्ञानिकों ने किसानों को कीट की पहचान एवं प्रभावी नियंत्रण के संबंध में आवश्यक सलाह दी है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार पत्ती लपेटक कीट की सुंडी धान की पत्तियों के किनारों को आपस में जोड़कर…

Read More

लोरमी। स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को मानस मंच लोरमी में क्षेत्र की हजारों माताओं-बहनों के साथ पारंपरिक तीजा तिहार मनाया। लोरमी के भाइयों की ओर से आयोजित इस विशेष आयोजन में भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सपत्नीक भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने क्षेत्र की सभी बहनों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री साव ने बहनों का स्वागत करते हुए तीजा तिहार की शुभकामनाएं दीं और कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं…

Read More

सतना मध्य प्रदेश सतना 20 सितम्बर 2026/रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवसागर स्थित श्री कामदगिरि गौशाला में रविवार को विशाल वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता की तथा उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए धमकी भरा फोन कॉल मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा सदस्य बताते हुए फिरौती की मांग की और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामले की शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेंट्रल जोन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में साइबर सेल की विशेष टीम कॉलर की पहचान और उसके मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच में जुटी…

Read More