भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले 22 वर्षीय युवक को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 इंच लंबा धारदार हथियार बरामद कर जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कांट्रेक्टर कॉलोनी स्थित हरा मैदान के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी एस.एन. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू ठाकुर उर्फ धनेश्वर साव (22 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर, बालाजी फर्नीचर के पास, सुपेला बताया। उसके कब्जे से 14 इंच लंबा धारदार हथियार बरामद हुआ, जिसके फल की लंबाई करीब 9.5 इंच है। पुलिस ने हथियार जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1393/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एस.एन. सिंह, सउनि राजीव उर्वसा, आरक्षक आशीष साहू एवं आरक्षक प्रदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने अथवा लोगों को डराने-धमकाने जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
- ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया
- भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने की अगवानी
- सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
- दुपट्टा (शहपुरा) में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोककला का रंग, 24 सितंबर को संजीवन टांडिया और इमला टांडिया देंगे प्रस्तुति
- NEET-JEE की तैयारी का मिला मंत्र, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से जाना सफलता का रास्ता
- खुर्सीपार में 70.460 ग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार; 29.22 लाख की सामग्री बरामद
- सडक सुरक्षा समिति की बैठक आज







