- थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं पर पटवारियों का आर-पार का ऐलान
- राघवपुर बांध परियोजना स्थल के 5 किमी दायरे में धारा 163 लागू
- 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल पर उठे सवालों के बीच सामने आया ड्यूटी रोस्टर, 700 मरीजों की रोजाना ओपीडी
- चिरमिरी में फिर सजेगा आस्था, भक्ति और नारी शक्ति का रंगमंच, सीजन-3 में धूम मचाएगा रास गरबा महोत्सव 2026
- विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह
- समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Author: Policewala
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दोनों राज्य सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय और सहयोग से दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों सहित आम जनता को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। रिपोर्टर:मयंक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
रायपुर। गणेशोत्सव के दौरान शहर में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए रायपुर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था 27 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत रिंग रोड-1 और रिंग रोड-2 से शहर की ओर आने वाले 19 प्रमुख मार्गों पर मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक रहेगा। वहीं, पिकअप, टाटा एस, ऑटो ट्रेलर सहित हल्के मालवाहक वाहनों के लिए भी शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक कुछ प्रमुख मार्गों पर आवागमन…
17 वर्षों से निरंतर जारी है मानव सेवा का संकल्प,संस्थापक कुबेर राठी के नेतृत्व में गणेशोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ श्री सर्व धर्म ऑफिस परिसर में गूंजे गणपति के जयकारे, कुबेर राठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ भव्य महाभंडारा रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में आस्था, सद्भाव और जनसेवा का एक अनूठा केंद्र बना ‘श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति’ लगातार जन-कल्याणकारी कार्यों का पर्याय बन रहा है। समिति द्वारा विगत 17 वर्षों से प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला अनवरत महाभंडारा इस सप्ताह भी भव्यता एवं गरिमा के…
“ऑपरेशन निश्चय” के तहत धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये नकद सहित करीब 3.65 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल तथा एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई कुरूद पुलिस ने की। मुखबिर की सूचना पर इन्वेन्चर स्कूल तिराहा, मेघा रोड के पास घेराबंदी कर घनश्याम सिन्हा उर्फ घनसु सिन्हा, ढालेन्द्र रजक उर्फ…
सौर ऊर्जा के फायदे और पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता अभियान रायपुर। सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भुवन पंचमुखी सॉल्यूशंस द्वारा स्कूलों, आवासीय हॉस्टल और छोटे गृह उद्योगों में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुम्हारी एवं रोहिणीपुरम के निजी स्कूलों में विधि विशेषज्ञ एवं सोलर मित्र भुवनेश्वर मिश्रा ने सेमिनार लेकर विद्यार्थियों एवं अन्य उपस्थित लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग, लाभ तथा पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी दी। सेमिनार में बताया गया कि…
नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 20 सितंबर को नीमच जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री उज्जैन से हेलीकॉप्टर के माध्यम से नीमच पहुंचेंगे और इसके बाद विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे का प्रमुख आकर्षण रामपुरा क्षेत्र में चीता परियोजना के अंतर्गत आयोजित चीता विमुक्तिकरण कार्यक्रम रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह उज्जैन से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.30 से 12.15 बजे के बीच सीआरपीएफ नीमच स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा 12.30 बजे टाउन हॉल, नीमच पहुंचेंगे। इसके बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात…
रायपुर, 20 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास और रोजगार को गति देने के लिए विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जीरामजी के तहत अब 375 प्रकार के कार्य अनुमेय होंगे। पहले यह संख्या 318 थी। उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इससे गांवों में रोजगार के साथ स्थायी परिसंपत्तियों और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में मिशन के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जबकि केंद्र से छत्तीसगढ़ के लिए 3,354.85 करोड़ रुपये का अंतरिम आवंटन मिला है। मिशन के तहत…
रायपुर। श्री क्रांति संघ गणेशोत्सव समिति द्वारा पुरानी बस्ती थाना के सामने कंकाली नाका चौक पर परंपरानुसार इस वर्ष भी भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। आकर्षक साज-सज्जा एवं विद्युत सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गणेशोत्सव के अवसर पर समिति द्वारा सोमवार 21 सितंबर को संध्याकालीन आरती के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार सुधीर तंबोली ने भी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से आयोजन में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लेने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किया है। रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव ब्यूरो…
रायपुर आस्था की भीड़ के बीच खाकी का पहरा: एसीपी राठौड़ और थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल देर रात तक रहे मुस्तैद रायपुर गणेश उत्सव के दौरान शहर में आस्था और उत्साह का माहौल रहा। वीकेंड के चलते गणेश पंडालों और झांकियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौड़ की सक्रिय निगरानी, थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल की मौके पर मौजूदगी और पुलिस टीम की सतर्कता ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान की। भक्तजन श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान गणेश के दर्शन करने निकले, वहीं दूसरी ओर रायपुर पुलिस सुरक्षा, यातायात व्यवस्था…
कलेक्टर, एसपी एवं वन अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 सितंबर को नीमच जिले के रामपुरा तहसील अंतर्गत खिमला पार्टीशन पहुंचकर चीता प्रोजेक्ट के तहत गांधी सागर अभयारण्य में निर्मित बाड़े में एक मादा चीता छोड़ने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से डीबीएल बस्सी हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से खिमला पार्टीशन के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, वनमंडलाधिकारी नीमच श्री एस.के. अटोदे एवं डीएफओ मंदसौर श्री संजय रायखेरे ने खिमला पार्टीशन…













