बिलासपुर मे दिनांक 12/10/26 को समर्पित संस्था तथा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़ी (भ)जिला-बिलासपुर में साइबर स्मार्ट, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देना तथा बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना था।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक , शिक्षिका समर्पित के जिला समन्वयक श्रीमती पुष्पा बंजारे एवं सामाजिक कार्यकर्ता पल्लव शीर्षत आशीष पूजा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला समन्वयक ने बच्चों को साइबर अपराध से बचाव के लिए सावधानी बरतने, अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क से बचने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड एवं ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बाल विवाह एवं बाल श्रम के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाया गया।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने तथा बाल अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और साइबर सुरक्षा, बाल विवाह एवं बाल श्रम के विरुद्ध जागरूक रहने का संकल्प लिया।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
9098970709







