- शासकीय स्कूलों में शिक्षा का गिरता स्तर, निजी स्कूलों की ओर बढ़ता रुझान सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल, अभिभावकों का निजी स्कूलों की ओर बढ़ रहा रुझान
- आखिर नापतोल विभाग को कब याद आएगी रक्षाबंधन?
- वीडियोग्राफर गाली-गलौज, धमकी और दबाव
- रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद
- जश्न ईद मिलाद उन नबी मनाई गई
- बरही पुलिस ने द्वारा ग्राम खिरहनी में भारी मात्रा में 4000 किलो ग्राम अवैध महुआ लहान नस्टीकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।
- बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
- थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया।
Author: Policewala
कटनी माधवनगर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30.790 किलो गांजा के पौधों सहित आरोपी गिरफ्तार माधवनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निवार निवासी 19 वर्षीय अनिल गोस्वामी को उसकी बाड़ी में लगाए गए 30 किलो 790 ग्राम वजन के हरे गांजा के पौधों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 12 अगस्त 2026 को पुलिस भ्रमण…
गरियाबंद। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त को नालसा की ‘जागृति’ योजना की थीम ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ के अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास, गरियाबंद में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरियाबंद के तत्वावधान में आयोजित शिविर में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तथा तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष बी.आर. साहू, फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री खुशबू जैन ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दीं। शिविर…
₹1.53 लाख नकद, 13 मोबाइल और 5 लग्जरी वाहन जब्त; एक आरोपी फरार छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरवाड़ा थाना पुलिस ने ग्राम बिछुआ के जंगल में जुआ खेल रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1 लाख 53 हजार 230 रुपये नकद, 13 मोबाइल फोन, ताश के पत्ते सहित पांच लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई में एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 की रात मुखबिर से जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे…
दमुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दमुआ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ दीनदयाल चौक दमुआ से हुआ, जहां बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी पार्षद गण, महिला शक्ति, समाजसेवी एवं समस्त नगर पालिका ने एक साथ मिलकर मनाया। तिरंगा यात्रा दीनदयाल चौक से प्रारंभ होकर रामनगर, सफेद पुल, मायनस चौक, पुराना दमुआ चौक, काली छापर स्कूल, नंदन मार्केट, तिरंगा चौक एवं दमुआ मेन मार्केट होते हुए पुनः दीनदयाल चौक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। हाथों…
जिला मुख्यालय गरियाबंद से जोड़ने वाला अहम मार्ग बदहाल, चारपहिया आवागमन बंद; ग्रामीणों को 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर गरियाबंद। विगत दिनों हुई भारी बारिश और बाढ़ ने कोचवाय से खरहरी मुख्य मार्ग पर स्थित रपटे की सूरत पूरी तरह बिगाड़ दी है। रपटे का बड़ा हिस्सा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं कि यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह मार्ग केवल कोचवाय और खरहरी को जोड़ने वाला रास्ता नहीं, बल्कि जिला मुख्यालय गरियाबंद तक पहुंचने वाला…
_मेगा हेल्थ कैंप में जवानों और परिवार का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, मेघावी बच्चों को DGP ने किया सम्मानित_ बिलासपुर, 12 अगस्त 2026 पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अरुण देव गौतम (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज पुलिस लाइन, बिलासपुर स्थित चेतना हॉल में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के लिए मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में संभागायुक्त बिलासपुर श्री सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर…
कटनी। कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में अनाज खरीदी के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि “गोलू” और “विद्याधर यादव” नामक व्यक्ति ने जिले के 50 से अधिक गांवों के किसानों से करोड़ों रुपये का अनाज लेकर भुगतान नहीं किया। मंगलवार को पीड़ित किसान बहोरीबंद थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एक पीड़ित किसान ने बताया, “पहले उसने सबकी खरीदी करी और पैसा दे दिया। लास्ट में पैसा रोक के रख लिया। किसी के 10 लाख, किसी के 5-6 लाख, किसी के 1 लाख के चेक…
डिंडौरी मध्यप्रदेश शहपुरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मानिकपुर मंडल के तत्वावधान में आयोजित रैली विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के नेतृत्व में निकाली गई। रैली में जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं एवं पंचायतकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा बाइक रैली पोंडी, झगणेशपुर, गरहटा, संग्रामपुर, रनगांव, टिकरिया, सुहगी, बरौदा, रैपुरा, लालपुर, मानिकपुर, बस्तरा,बढ़ईगढ़, देवरी, बरखेड़ा सहित मंडल के प्रमुख गांवों से होते हुए शहपुरा पहुंची। मोटरसाइकिलों के काफिले और हाथों में…
डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण योजनाओं की हुई समीक्षा, झोलाछाप व फर्जी चिकित्सकों पर कार्रवाई के निर्देश डिंडौरी, 12 अगस्त। जिला स्वास्थ्य समिति एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन, हाई रिस्क…
शहडोल -जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक और मरीज-अनुकूल बनाने के संकल्प के साथ कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के इस औचक दौरे से जहां अस्पताल प्रशासन में हड़कंप देखने को मिला, वहीं आम जनता और मरीजों के बीच प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जायसवाल ने अस्पताल की साफ-सफाई, स्वच्छता और सुंदर वातावरण को प्राथमिकता देते हुए सिविल सर्जन को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण मिलना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त…













