Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 10 at 18.49.36

हेडलाइन: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की धार्मिक ध्वजा यात्रा कल से शुरू, 7 दिनों तक चलेगी, राजनीति से दूर पूर्णतः धार्मिक रहेगी यात्रा*

October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 18.23.25

भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर दूर किया राजा जनक का शोक

October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 18.22.22

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को सामग्री वितरित

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • हेडलाइन: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की धार्मिक ध्वजा यात्रा कल से शुरू, 7 दिनों तक चलेगी, राजनीति से दूर पूर्णतः धार्मिक रहेगी यात्रा*
  • भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर दूर किया राजा जनक का शोक
  • सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को सामग्री वितरित
  • दस दिनों तक रहेगी दुर्गा उत्सव की धूम, स्लीमनाबाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल
  • एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में ‘ऑपरेशन निश्चय’ को सफलता, 08 किलो गांजा जब्त।
  • बहोरीबंद थाना प्रभारी सुदेश सुमन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न: शांतिपूर्ण नवरात्री मनाने की अपील
  • 03 वर्षों से फरार गौवंश अधिनियम के 02 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, कुल 03 स्थाई वारंट तामील
  • नूतन चौक में अज्ञात स्कूटी ने बुजुर्ग को कुचला, तड़पते रहे बुजुर्ग,
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
Policewala

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

PolicewalaBy PolicewalaOctober 2, 2026No Comments16 Views
WhatsApp Image 2026 10 02 at 09.23.07

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानीन दीदी का सम्मान, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन

 

गरियाबंद। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सेवा कार्यों के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-7, शिक्षक नगर गरियाबंद में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड की महिलाओं, बच्चों एवं आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गरियाबंद श्रीमती मिलेश्वरी साहू उपस्थित रहीं। उनके साथ प्रकाश यादव एवं प्रियंका सोनी भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी कार्यकर्ता दीदी, सहायिका दीदी एवं वार्ड की मितानी दीदी के सम्मान के साथ हुई। अतिथियों ने उनके द्वारा बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

 

आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान वार्ड की उपस्थित गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पारंपरिक तरीके से कराई गई। वहीं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए उनके हाथ धुलाए गए और इसके बाद न्योता भोज कराया गया। बच्चों ने सामूहिक रूप से भोजन किया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं उनके समुचित विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

 

सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

 

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने उपस्थित महिलाओं एवं वार्डवासियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित योजनाओं, पोषण, स्वास्थ्य, मातृत्व लाभ एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र हितग्राहियों को आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई।

WhatsApp Image 2026 10 02 at 09.23.08

मिलेश्वरी साहू ने कहा—आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका महत्वपूर्ण

 

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मिलेश्वरी साहू ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों को पोषण और प्रारंभिक शिक्षा देने का स्थान नहीं हैं, बल्कि यह महिलाओं और परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। ऐसे आंगन मिलन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को एक साथ जोड़कर जागरूकता बढ़ाने का कार्य होता है, जो समाज के लिए उपयोगी पहल है।

WhatsApp Image 2026 10 02 at 09.23.08 1

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानी दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार घर-घर तक पहुंचकर महिलाओं एवं बच्चों को आवश्यक सेवाओं और योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।

WhatsApp Image 2026 10 02 at 09.23.09

कार्यक्रम में साधना मिश्रा, ललिता द्विवेदी, मीना साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चित्ररेखा लोतरे, प्रियंका, सरिता सेन, नूतन शंगानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Aangan Milan Anganwadi News Chhattisgarh News Gariyaband News Latest News Women Child Welfare आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 108 गरियाबंद गरियाबंद न्यूज गर्भवती महिलाओं की गोदभराई छत्तीसगढ़ न्यूज न्योता भोज बच्चों का अन्नप्राशन बच्चों का पोषण महिला एवं बाल कल्याण मितानीन दीदी सम्मान शिक्षक नगर गरियाबंद सरकारी योजनाएं सहायिका सम्मान स्वच्छता जागरूकता
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 10 at 18.49.36

हेडलाइन: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की धार्मिक ध्वजा यात्रा कल से शुरू, 7 दिनों तक चलेगी, राजनीति से दूर पूर्णतः धार्मिक रहेगी यात्रा*

October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 18.23.25

भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर दूर किया राजा जनक का शोक

October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 18.22.22

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को सामग्री वितरित

October 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,286
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026910
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026757
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 10 at 18.49.36 Policewala

हेडलाइन: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की धार्मिक ध्वजा यात्रा कल से शुरू, 7 दिनों तक चलेगी, राजनीति से दूर पूर्णतः धार्मिक रहेगी यात्रा*

By PolicewalaOctober 10, 20269

बेलतरा। बेलतरा विधानसभा के विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी के द्वारा “ध्वजा यात्रा 2026” का…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 10 at 18.23.25

भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर दूर किया राजा जनक का शोक

October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 18.22.22

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को सामग्री वितरित

October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 18.19.35

दस दिनों तक रहेगी दुर्गा उत्सव की धूम, स्लीमनाबाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल

October 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 10 at 18.49.36

हेडलाइन: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की धार्मिक ध्वजा यात्रा कल से शुरू, 7 दिनों तक चलेगी, राजनीति से दूर पूर्णतः धार्मिक रहेगी यात्रा*

October 10, 2026
WhatsApp Image 2026 10 10 at 18.23.25

भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर दूर किया राजा जनक का शोक

October 10, 2026
Visitors
1943253
This Month : 24478
This Year : 515170
Total Users : 1517490
Views Today : 990
Total views : 6240713
Who's Online : 14
Server Time : 2026-10-11
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.