Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.43.03

NH-43 पर फिर खूनी हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक; युवक की मौके पर मौत

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.26.01

शराब दुकान के बाहर से बाइक चोरी कर रायपुर में बेचने पहुंचा आरोपी, भनपुरी चौक में धमतरी पुलिस ने दबोचा

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.16.07

बिलासपुर की बेटी संगीता निर्मलकर होगी कोरबा में नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित

November 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • NH-43 पर फिर खूनी हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक; युवक की मौके पर मौत
  • शराब दुकान के बाहर से बाइक चोरी कर रायपुर में बेचने पहुंचा आरोपी, भनपुरी चौक में धमतरी पुलिस ने दबोचा
  • बिलासपुर की बेटी संगीता निर्मलकर होगी कोरबा में नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित
  • ग्राम बर्री में रेत खदान से जुड़े लोगों पर मारपीट और दहशत फैलाने के गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
  • थाना दमुआ में संविधान दिवस पर उद्देश्यिका का किया गया वाचन
  • नगराडी नदी में हुआ बोरी बंधान, जल संरक्षण का दिया संदेश
  • संविधान के मूल्यों से गूंजा वीर सुरेन्द्रसाय महाविद्यालय, विद्यार्थियों ने लिया लोकतांत्रिक आदर्शों की रक्षा का संकल्प
  • 32 लाख के प्रयोगशाला भवन में गुणवत्ता से खिलवाड़ का आरोप, इंजीनियरिंग निगरानी कटघरे में
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - ग्राम बर्री में रेत खदान से जुड़े लोगों पर मारपीट और दहशत फैलाने के गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Policewala

ग्राम बर्री में रेत खदान से जुड़े लोगों पर मारपीट और दहशत फैलाने के गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

PolicewalaBy PolicewalaNovember 26, 2026No Comments9 Views
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.03.37

अनूपपुर। जिले के ग्राम पंचायत हर्री एवं बर्री सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रेत खदानों से जुड़े कुछ लोगों की कथित मनमानी और दबंगई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना नंबर प्लेट एवं संदिग्ध निजी वाहनों से गांवों में घूमकर किसानों को डराने-धमकाने और गांव की शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा रहा है।

मामले को लेकर ग्राम पंचायत हर्री के सरपंच एवं समस्त ग्रामवासियों तथा किसानों की ओर से पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं ग्राम पंचायत बर्री के सरपंच स्वामीदीन बैगा ने भी अलग से पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर ग्रामीणों के साथ कथित मारपीट एवं गाली-गलौज की घटना पर कार्रवाई की मांग की है।WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.03.38

निजी खेत की जुताई करने जा रहे किसान के साथ मारपीट का आरोप

शिकायत के अनुसार, ग्राम बर्री निवासी जय सिंह राठौर अपने निजी खेत में जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रेत खदान से जुड़े फ्लाइंग कर्मचारियों पर उनके साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव करने पहुंचे तिलकधारी राठौर के साथ भी मारपीट किए जाने की बात आवेदन में उल्लेखित है। इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में भय एवं आक्रोश का माहौल है।WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.03.38 1

ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां केवल बर्री तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्राम हर्री में भी आए दिन किसानों और ग्रामीणों को परेशान किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। किसान दिन-रात मेहनत करके अपनी खेती करते हैं, लेकिन गांव में आने-जाने के दौरान उन्हें रोककर पूछताछ करने, डराने और धमकाने की घटनाएं चिंताजनक हैं।

बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध वाहनों की जांच की मांग

पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों के पास लगभग 8 से 10 वाहन हैं, जिनमें कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी है तथा कुछ वाहनों पर उत्तर प्रदेश राज्य की नंबर प्लेट होने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने इन सभी वाहनों की जांच, काली फिल्म लगे वाहनों की पड़ताल तथा निजी वाहनों के कथित रूप से निगरानी एवं वाहन पकड़ने के लिए इस्तेमाल किए जाने की जांच कराने की मांग की है।WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.03.38 2

ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया है कि यदि किसी रेत कंपनी या खदान संचालक को अवैध रेत परिवहन रोकने अथवा वाहनों की जांच करने की अनुमति प्राप्त है, तो उसके आदेश एवं वैधानिक अधिकारों की जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। अवैध रेत परिवहन की जांच के नाम पर किसी भी व्यक्ति को ग्रामीणों के साथ अभद्रता, मारपीट या कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

1. ग्राम बर्री में हुई कथित मारपीट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
2. बिना नंबर प्लेट एवं संदिग्ध वाहनों की जांच कराई जाए।
3. ग्रामीणों और किसानों को दी जा रही कथित धमकियों की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हो।
4. रेत कंपनी या खदान संचालकों को वाहन पकड़ने अथवा जांच करने की अनुमति दिए जाने की स्थिति में उसकी वैधानिकता एवं आदेश सार्वजनिक किए जाएं।
5. अवैध रेत कारोबार की जांच केवल सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कराई जाए।
6. ग्राम हर्री एवं बर्री में ग्रामीणों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी सुनिश्चित की जाए।

किसानों का सवाल – क्या अब अपने खेत में जाना भी सुरक्षित नहीं?WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.03.39

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के किसान अपने खेतों में खेती-किसानी करने और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए स्वतंत्र रूप से आवागमन करते हैं। ऐसे में यदि उन्हें रास्ते में रोककर डराया-धमकाया जाएगा और मारपीट की घटनाएं होंगी, तो ग्रामीण क्षेत्रों में भय का वातावरण बनना स्वाभाविक है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इस गंभीर शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

ग्रामीणों की एक ही मांग है – गांव में शांति, किसानों को सुरक्षा और कानून हाथ में लेने वालों पर निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.43.03

NH-43 पर फिर खूनी हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक; युवक की मौके पर मौत

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.26.01

शराब दुकान के बाहर से बाइक चोरी कर रायपुर में बेचने पहुंचा आरोपी, भनपुरी चौक में धमतरी पुलिस ने दबोचा

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.16.07

बिलासपुर की बेटी संगीता निर्मलकर होगी कोरबा में नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित

November 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026773
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.43.03 Policewala

NH-43 पर फिर खूनी हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक; युवक की मौके पर मौत

By PolicewalaNovember 26, 20260

शुक्ला ढाबा के पास भीषण दुर्घटना, बिना हेलमेट बाइक चला रहा था युवक; अनूपपुर थर्मल…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.26.01

शराब दुकान के बाहर से बाइक चोरी कर रायपुर में बेचने पहुंचा आरोपी, भनपुरी चौक में धमतरी पुलिस ने दबोचा

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.16.07

बिलासपुर की बेटी संगीता निर्मलकर होगी कोरबा में नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.03.37

ग्राम बर्री में रेत खदान से जुड़े लोगों पर मारपीट और दहशत फैलाने के गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

November 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.43.03

NH-43 पर फिर खूनी हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक; युवक की मौके पर मौत

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.26.01

शराब दुकान के बाहर से बाइक चोरी कर रायपुर में बेचने पहुंचा आरोपी, भनपुरी चौक में धमतरी पुलिस ने दबोचा

November 26, 2026
Visitors
2075646
This Month : 70551
This Year : 647563
Total Users : 1649883
Views Today : 3702
Total views : 6527313
Who's Online : 17
Server Time : 2026-11-26
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.