नीमच। स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक

मुक्त शहर के संकल्प के साथ जिला प्रशासन एवं नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत सब्जी मंडी में व्यापारियों और आम नागरिकों को कपड़े की थैलियों का वितरण कर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उ
पयोग न करने का संदेश दिया गया। इसके बाद आयोजित स्वच्छता रैली के जरिए शहरवासियों को जागरूक करते हुए स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, भाजपा जि
लाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, उपाध्यक्ष रंजना परमार, सभापति मनोहर मोटवानी, छाया जायसवाल और जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव सहित
कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए नीमच को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️








