- बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।
- मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026
- सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
- न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
- नीमच अंचल के सबसे बड़े गरबा महोत्सव डायमंड रोटरी डांडिया का आज से होगा भव्य आगाज ।
- सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी राजू नायक का चिरमिरी में 35 से अधिक स्थानों पर मना जन्म दिवस , उमड़ा जनसैलाब
- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय चिरमिरी से निकाली गई विशाल जागरूकता रैली, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश
Author: Policewala
डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया चंद्र विजय महाविद्यालय में जनजातीय कला-कौशल प्रशिक्षण, पारंपरिक कला को आजीविका से जोड़कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर डिंडौरी। जिले की समृद्ध जनजातीय कला और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के साथ युवाओं के हुनर को रोजगार से जोड़ने की दिशा में शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय डिंडौरी में जनजातीय कला-कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में विद्यार्थी गोंडी चित्रकला एवं पारंपरिक जनजातीय कला की बारीकियां सीखने के साथ उसे रोजमर्रा में उपयोग होने वाले उत्पादों पर उतार रहे हैं। कार्यक्रम की खास बात यह है कि विद्यार्थियों ने गोंडी चित्रकला को…
गरियाबंद। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में अम्बेडकर चौक गरियाबंद में विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठजनों को उनके अधिकार, सम्मान, सुरक्षा, भरण-पोषण एवं कानूनी संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश बी.आर. साहू, पॉक्सो कोर्ट की विशेष न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कु. खुशबु जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। न्यायिक मजिस्ट्रेट कु. खुशबु जैन ने वरिष्ठजनों को विभिन्न शासकीय पेंशन योजनाओं की जानकारी देते हुए माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के…
डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में जुटे ग्रामीण, पोषण-स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा पर हुआ संवाद शहपुरा/डिंडौरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शहपुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत करौंदी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी केंद्र से समुदाय की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच दुर्गा बाई बनवासी, सुपरवाइजर संगीता बैरागी, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 की कार्यकर्ता प्रमिला साहू एवं सहायिका सिया…
डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया शहपुरा-डिंडौरी मार्ग पर अमठेरा के पास कार्रवाई, विक्रमपुर से बाईपास निर्माण के लिए लाई जा रही थी गिट्टी; चारों वाहन थाने में खड़े, खनिज विभाग करेगा अग्रिम कार्रवाई डिंडौरी/शहपुरा। जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य के लिए गिट्टी परिवहन कर रहे चार 12 चक्का ट्रकों पर शहपुरा प्रशासन ने कार्रवाई की है। शहपुरा-डिंडौरी मार्ग पर अमठेरा के पास एसडीएम इरफान फरहान जामदार ने वाहनों को रोककर जांच की। प्रशासन के अनुसार जांच के दौरान गिट्टी परिवहन से संबंधित रॉयल्टी एवं आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चारों ट्रकों को पकड़कर कार्रवाई की गई। जानकारी…
सतना मध्य प्रदेशसतना 01 अक्टूबर 2026/महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर जिले में 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह मनाया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस ने संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को मद्यपान तथा नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता एवं चेतना लाने के निर्देश दिए हैं। मद्य निषेध सप्ताह के दौरान ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं तथा शहरी क्षेत्रों के वार्डों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक,…
सतना मध्य प्रदेश वंदेमातरम के साथ हुई कार्यालयीन कामकाज की शुरूआतसतना 01 अक्टूबर 2026/म0प्र0 शासन के निर्देशानुसार अक्टूबर माह के प्रथम कार्य दिवस गुरुवार को कलेक्ट्रेट में कार्यालयीन कार्यों की शुरुआत राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के गायन से हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रुप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम एलआर जांगडे, सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजितसतना 01 अक्टूबर…
सतना मध्य प्रदेशसमाचारसतना 01 अक्टूबर 2026/नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की उपस्थिति में गुरूवार को नागौद विकासखंड के बम्हौर तथा सोहावल विकासखंड के बराकला स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए सीखने, खेलने और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाना रहा। इस दौरान बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं तथा उनके पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की गई। राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा…
डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया मूल विभागीय कार्य प्रभावित होने का हवाला; अतिरिक्त जिम्मेदारियों से अलग रखने की मांग डिंडौरी/शहपुरा। स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन से जुड़े अतिरिक्त कार्यों को लेकर जनपद पंचायत शहपुरा के पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक संघ ने संयुक्त रूप से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में स्वामित्व योजना के तहत आवेदन पत्र ऑनलाइन करने के कार्य से पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को अलग रखने की मांग की गई है। साथ ही प्रचार-प्रसार एवं शिविरों के आयोजन में सहयोग देने पर सहमति जताई गई है। संघ द्वारा 1 अक्टूबर को…
सतना। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को सतना जिले में रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के मौहारी-कटरा मंडल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र ककलपुर में ‘आंगन का मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार ने सहभागिता की।इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया तथा बच्चों को टॉफी, बिस्किट एवं फल वितरित किए गए। श्रीमती परिहार ने मातृशक्ति एवं हितग्राहियों से संवाद कर बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वस्थ भविष्य के लिए सामुदायिक सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मिश्रा सहित…
जारी रहेगा ‘सच’ का सफर……. अनिल भंडारी इंदौर – आज भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में ‘उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान 2026’ पाकर मैं बहुत अभिभूत हूं। मन में यह भाव लिए इन शब्दों को कहा पुलिसवाला समाचार पत्रिका के इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार अनिल भंडारी ने। श्री भंडारी ने कहा आप कि जब कोई काम बहुत सिद्दत से बिना लाभ-हानि सोचे करते हो, तब ऐसे में हौले से कोई आपकी पीठ थपथपा दे तो कितना अच्छा लगता है। इससे आपका हौसला और बुलंद होता है और आप इस बात के लिए भी निश्चिंत हो जाते हो कि आप सही रास्ते पर चल रहे…












