इंदौर –इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एरोड्रम पुलिस ने एक मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 18 नवंबर 2026 को एरोड्रम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अशोक नगर स्थित एक मकान में महिला काजल अपने भाई महेन्द्र के साथ मिलकर बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मौके पर महिला एवं पुरुष संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पूछताछ में देह व्यापार संचालित किए जाने की बात सामने आई।
गिरफ्तार आरोपी
1. काजल निवासी अशोक नगर, इंदौर
2. महेन्द्र भाट उम्र 35 वर्ष, निवासी कृष्ण वाटिका, इंदौर
3. अनिकेत उम्र 22 वर्ष, निवासी बीजलपुर, इंदौर
4. मनीष उम्र 39 वर्ष, निवासी अम्बिकापुरी, इंदौर
5. विजय उम्र 26 वर्ष, निवासी अम्बिकापुरी, इंदौर
इस खुलासे में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव, उनि. रूपाली श्रीवास्तव, उनि. संजय बिश्नोई, म.आर. सिंदुजा भदौरिया एवं आर. संजय दांगी की अहम भूमिका रही
रिपोर्ट – मनोज कुमार शर्मा






