Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 19 at 20.15.13

नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री मामले में डॉक्टर सहित तीन और आरोपी गिरफ्तार

November 19, 2026
WhatsApp Image 2026 11 19 at 20.00.07

करका में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 102.45 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी रहे तैनात

November 19, 2026
WhatsApp Image 2026 11 19 at 19.35.05

छिंदवाड़ा यातायात पुलिस_सराहनीय पहल,80 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली/ पिकअप वाहनों पर लगाई गई रेडियम पट्टियां 

November 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री मामले में डॉक्टर सहित तीन और आरोपी गिरफ्तार
  • करका में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 102.45 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी रहे तैनात
  • छिंदवाड़ा यातायात पुलिस_सराहनीय पहल,80 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली/ पिकअप वाहनों पर लगाई गई रेडियम पट्टियां 
  • मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से नन्हीं काव्या को मिली मदद, उपचार के लिए एक लाख रुपये की सहायता
  • सिहोरा जिला नहीं बना तो हाईवे पर होगा जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान
  • मां की हत्या कर सामान्य मौत बताकर छिपाता रहा बेटा, तीन साल बाद खमतराई पुलिस ने खोला राज; आरोपी गिरफ्तार
  • 12 घंटे में बसंतपुर पुलिस ने सुलझाई दुकानों में चोरी की गुत्थी, 6 नाबालिग पकड़े
  • मेला-मड़ई के ठेके पर विवाद, नीलामी प्रक्रिया पर उठे सवाल; नगर परिषद उपाध्यक्ष ने एसडीएम से मांगी जांच
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - पटवारियों पर कार्रवाई निरस्त करने और 3% लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स सहित देने की मांग, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सरकार को घेरा
Policewala

पटवारियों पर कार्रवाई निरस्त करने और 3% लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स सहित देने की मांग, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सरकार को घेरा

PolicewalaBy PolicewalaNovember 18, 2026No Comments26 Views
ee66179e 1204 4e7b 920f ee37aee9c788

पटवारी हड़ताल से किसान, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की बढ़ी परेशानी, कर्मचारियों की मांगों पर सरकार की चुप्पी से बढ़ रहा आक्रोश

गरियाबंद। प्रदेश में कर्मचारियों एवं अधिकारियों की लंबित मांगों और पटवारियों के विरुद्ध की गई दंडात्मक कार्रवाई को लेकर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। फेडरेशन ने आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम कलेक्टर गरियाबंद के माध्यम से ज्ञापन सौंपा और शासन की कर्मचारी विरोधी कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दो सूत्रीय मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की।

फेडरेशन ने राजस्व पटवारी संघ के आंदोलन के दौरान पटवारियों पर की गई कार्रवाई को तत्काल निरस्त करने तथा लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर्स सहित प्रदान करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने अपर कलेक्टर महाराणा के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को लंबे समय तक अनदेखा करना शासन और प्रशासन के प्रति असंतोष को बढ़ावा दे रहा है।

8e0373e9 fb14 425a aa3f 46b3b82864ee

पटवारियों की हड़ताल का असर केवल राजस्व विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि किसान अपनी जमीन संबंधी कार्यों, सीमांकन, नामांतरण, अभिलेखों और विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए परेशान हो रहे हैं। वहीं छात्र-छात्राओं को जाति, निवास एवं आय प्रमाणपत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए भटकना पड़ रहा है। आम नागरिकों के जरूरी सरकारी कार्य प्रभावित होने से जनजीवन में असुविधा बढ़ रही है। ऐसे हालात में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकालकर जनता को राहत दे, न कि टकराव की स्थिति को लंबा खींचे।

फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि पटवारी राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका अहम है। कर्मचारियों की मांगों पर संवाद और संवेदनशीलता के बजाय दंडात्मक कार्रवाई अपनाना समस्या का समाधान नहीं, बल्कि असंतोष को और गहरा करने वाला कदम है।

आक्रोश रैली में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक एम.आर. खान, महासचिव बसंत त्रिवेदी, सचिव सुनील यादव, जिला अध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ गुलशन यदु, मनोज खरे, राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष आर.के. तलवारे, नीलांबर पटेल, शिक्षक फेडरेशन जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल तारक, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष आर.के. ध्रुव, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष खिलेंद्र साहू, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष डी.के. पड़ोती, पशु चिकित्सक संघ से उमाशंकर साहू, प्राचार्य संघ से प्रेम ध्रुव, अनूप महादिक सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, पटवारी एवं सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

d1b304d0 f93f 4755 92ac 3eb52b0d74a3

कर्मचारियों का संदेश स्पष्ट है—मांगों की अनदेखी और दंडात्मक कार्रवाई से समाधान नहीं निकलेगा। सरकार को कर्मचारी हितों, किसानों की परेशानी और विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल सकारात्मक पहल करनी होगी, अन्यथा आंदोलन का दायरा और व्यापक होने की चेतावनी दी गई है।

रिपोर्ट नेहरू साहू ब्यूरो चीफ गरियाबंद

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 19 at 20.15.13

नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री मामले में डॉक्टर सहित तीन और आरोपी गिरफ्तार

November 19, 2026
WhatsApp Image 2026 11 19 at 20.00.07

करका में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 102.45 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी रहे तैनात

November 19, 2026
WhatsApp Image 2026 11 19 at 19.35.05

छिंदवाड़ा यातायात पुलिस_सराहनीय पहल,80 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली/ पिकअप वाहनों पर लगाई गई रेडियम पट्टियां 

November 19, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 19 at 20.15.13 Policewala

नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री मामले में डॉक्टर सहित तीन और आरोपी गिरफ्तार

By PolicewalaNovember 19, 20261

रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का खुलासा, अब तक छह आरोपी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 19 at 20.00.07

करका में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 102.45 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी रहे तैनात

November 19, 2026
WhatsApp Image 2026 11 19 at 19.35.05

छिंदवाड़ा यातायात पुलिस_सराहनीय पहल,80 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली/ पिकअप वाहनों पर लगाई गई रेडियम पट्टियां 

November 19, 2026
WhatsApp Image 2026 11 19 at 18.28.32

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से नन्हीं काव्या को मिली मदद, उपचार के लिए एक लाख रुपये की सहायता

November 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 19 at 20.15.13

नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री मामले में डॉक्टर सहित तीन और आरोपी गिरफ्तार

November 19, 2026
WhatsApp Image 2026 11 19 at 20.00.07

करका में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 102.45 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी रहे तैनात

November 19, 2026
Visitors
2057385
This Month : 52290
This Year : 629302
Total Users : 1631622
Views Today : 6729
Total views : 6489383
Who's Online : 14
Server Time : 2026-11-19
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.