वाहन चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर से जांच में शराब सेवन की हुई पुष्टि, धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर हाईवा किया जब्त।
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में हाईवा चलाते एक चालक के विरुद्ध DRINK & DRIVE के तहत कार्रवाई की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13.11.2026 को थाना बड़वारा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान हाईवा क्रमांक MP21ZF8786 को रोककर चेक किया गया। वाहन चालक ईश्वरदीन पाल पिता फून्दा पाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बरहटा, थाना विजयराघवगढ़, जिला कटनी की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच में चालक द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाना पाया गया।
शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही हाईवा क्रमांक MP21ZF8786 को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। प्रकरण के निराकरण हेतु इस्तगासा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
कार्रवाई में विशेष भूमिका – उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक नीतेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार एवं आरक्षक रवि कुमार कोरी की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्ट जितेन्द्र मिश्रा





