सतना 14 नवम्बर 2026/प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह 14 नवम्बर को दोपहर 2.30 बजे गडरवारा से प्रस्थान कर रात्रि 9.30 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह 15 नवम्बर को प्रातः 11 बजे जनपद पंचायत मझगवां के ग्राम पंचायत बांका सरभंग आश्रम पहुंचकर भगवान बिरसा मुण्डा जंयती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह दोपहर 1.30 बजे ग्राम पंचायत बांका से लोलरी के लिए प्रस्थान करेंगे।
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर ग्राम बांका में होगा समारोह
सतना 14 नवम्बर 2026/जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर 2026 रविवार को जनजातीय बाहुल्य ग्राम बांका में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बांका स्थित सरभंग मुनि आश्रम में किया जाएगा। जय बिरसा मुंडा शोध समिति बांका एवं दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सुंदरकांड पाठ के साथ होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से 11 बजे तक पंजीयन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंचीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक अतिथि उद्बोधन, प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो





