Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 14 at 19.29.26

छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस _गांगीवाड़ा PNB बैंक में चोरी के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी/ एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर गिरफ्तार

November 14, 2026

पराली जलाने पर जिले के 9 किसानों पर 22 हजार 500 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित

November 14, 2026
WhatsApp Image 2026 11 14 at 19.04.18

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह आज बिरसा मुण्डा जयंती के कार्यक्रम में होंगे शामिल

November 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस _गांगीवाड़ा PNB बैंक में चोरी के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी/ एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर गिरफ्तार
  • पराली जलाने पर जिले के 9 किसानों पर 22 हजार 500 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित
  • परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह आज बिरसा मुण्डा जयंती के कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सगे बड़े भाई की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, जुन्नारदेव पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
  • बाल दिवस पर चित्रकूट में आयोजित बाल उत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल हुईं राज्यमंत्री
  • शराब पीने के लिए रुपये मांगना पड़ा भारी, मना करने पर डंडों से की थी मारपीट, बड़वारा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब के नशे में ओवरलोड हाईवा चलाते चालक पर DRINK & DRIVE के तहत कार्रवाई
  • यादव शौर्य दिवस पर नीमच में निकलेगी भव्य वाहन रैली, टाउन हॉल में होगा अहीर समाज का महाकुंभ
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस _गांगीवाड़ा PNB बैंक में चोरी के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी/ एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर गिरफ्तार
Policewala

छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस _गांगीवाड़ा PNB बैंक में चोरी के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी/ एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर गिरफ्तार

PolicewalaBy PolicewalaNovember 14, 2026No Comments5 Views
WhatsApp Image 2026 11 14 at 19.29.26

देहात पुलिस की कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और फिंगरप्रिंट बने अहम सुराग; आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड और बाइक जब्त, एक अन्य आरोपी फरार

छिंदवाड़ा। पंजाब नेशनल बैंक की गांगीवाड़ा शाखा में चोरी के प्रयास के मामले का देहात पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर 2026 की सुबह करीब 4:18 बजे बैंक के सायरन अलार्म का कॉल शाखा प्रबंधक सोनल इंदल भावे को प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने बैंक कर्मचारियों को मौके पर भेजा। वहां पहुंचने पर बैंक का शटर खुला मिला और उस पर लगे ताले टूटे हुए थे। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पाए गए।

शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पर थाना देहात में अपराध क्रमांक 669/26 के तहत धारा 331(4), 305(ए), 324(2), 62 बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

सीसीटीवी और फिंगरप्रिंट से पुलिस को मिले सुराग

दीपावली के दिन हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, भौतिक साक्ष्यों और फिंगरप्रिंट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

13 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों और एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बैंक में घुसकर चोरी का प्रयास करना स्वीकार किया।

पहले भी दर्ज हैं चोरी के मामले

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अल्ताफ कुरैशी (19 वर्ष), पिता बशीर कुरैशी, निवासी अली नगर थाना कोतवाली तथा आदर्श बोहद (19 वर्ष), पिता मुकेश बोहद, निवासी पातालेश्वर थाना कुंडीपुरा, छिंदवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अल्ताफ कुरैशी के विरुद्ध थाना कोतवाली और आदर्श बोहद के विरुद्ध थाना देहात में पूर्व में भी चोरी के अपराध दर्ज हैं।

लोहे की रॉड और मोटरसाइकिल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड और हीरो कंपनी की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP-28-MC-2640 जब्त की है। मामले में फरार एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, निरीक्षक सत्येंद्र बघेल (फिंगरप्रिंट), उपनिरीक्षक नरेंद्र उपाध्याय, सहायक उपनिरीक्षक संदीप सिंह राजपूत, आरक्षक सौरभ, सूरज सिंह चौहान, शेरसिंह रघुवंशी, सैनिक दयाराम तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन ठाकुर एवं आदित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अमित मिश्रा_ ब्यूरो पुलिसवाला छिंदवाड़ा

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

पराली जलाने पर जिले के 9 किसानों पर 22 हजार 500 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित

November 14, 2026
WhatsApp Image 2026 11 14 at 19.04.18

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह आज बिरसा मुण्डा जयंती के कार्यक्रम में होंगे शामिल

November 14, 2026
WhatsApp Image 2026 11 14 at 19.02.34

सगे बड़े भाई की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, जुन्नारदेव पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

November 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026806
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 14 at 19.29.26 Policewala

छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस _गांगीवाड़ा PNB बैंक में चोरी के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी/ एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर गिरफ्तार

By PolicewalaNovember 14, 20265

देहात पुलिस की कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और फिंगरप्रिंट बने अहम सुराग; आरोपियों के कब्जे से…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

पराली जलाने पर जिले के 9 किसानों पर 22 हजार 500 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित

November 14, 2026
WhatsApp Image 2026 11 14 at 19.04.18

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह आज बिरसा मुण्डा जयंती के कार्यक्रम में होंगे शामिल

November 14, 2026
WhatsApp Image 2026 11 14 at 19.02.34

सगे बड़े भाई की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, जुन्नारदेव पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

November 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 14 at 19.29.26

छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस _गांगीवाड़ा PNB बैंक में चोरी के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी/ एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर गिरफ्तार

November 14, 2026

पराली जलाने पर जिले के 9 किसानों पर 22 हजार 500 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित

November 14, 2026
Visitors
2040496
This Month : 35401
This Year : 612413
Total Users : 1614733
Views Today : 3571
Total views : 6444285
Who's Online : 13
Server Time : 2026-11-14
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.