Policewala
Home Policewala श्री शैल दुबे का सेवानिवृत्ति समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
Policewala

श्री शैल दुबे का सेवानिवृत्ति समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

मण्डला – शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं शासकीय कन्या हाई स्कूल पुरवा के प्रभारी प्राचार्य शैल दुबे का सेवानिवृत्ति समारोह आज शासकीय हाई स्कूल पुरवा में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।

इस भावभीने कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती वंदना गुप्ता, सहायक संचालक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मंडला रंजीत गुप्ता, सहायक संचालक श्री सेंद्राम एवं श्री मसराम, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के कर्मठ साथी विवेक शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य अखिलेश चंद्रोल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सिंगौर, वरिष्ठ लेखपाल महेंद्र श्रीवास, महेश नामदेव, शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष प्रवीण वर्मा, स्नेहल जोशी, अनिल मरकाम, पूर्व बीईओ मालवीय एवं संस्था के समस्त स्टाफ सादर उपस्थित रहे।

सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग मण्डला श्रीमती वंदना गुप्ता ने अपने उद्बोधन में शैल दुबे की शासकीय कर्तव्यों के प्रति कर्मठता, लगनशीलता एवं अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनके अनुकरणीय कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पश्चात सभी स्नेहीजनों ने श्री दुबे जी को ससम्मान उनके निवास स्थान तक पहुंचाया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

यह कार्यक्रम न केवल एक शिक्षक के सेवाकाल की पूर्णाहुति का प्रतीक रहा, बल्कि शिक्षा जगत में उनके योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक भी बना।
मंडला से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट

Related Articles

आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज का मनाया 58 वा दीक्षा दिवस

सरवाड़/अजमेर आज सकल दिगम्बर जैन समाज सरवाड़ द्वारा जैनाचार्य आचार्य श्री 108...

जल गंगा संवर्धन अभियान से पुनर्जीवित हुए सूखे तालाब

मंदसौर -:  30 जून 25/ मध्यप्रदेश सरकार की मंशानुसार, प्रदेश में 30...

“ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है” – विधायक पुरंदर मिश्रा

रायगढ़ स्थानीय बंजारी माता मंदिर परिसर में आज जिला उत्कल ब्राह्मण विकास...

अब आम जनता क्यूआर कोड स्कैन कर, पुलिस की कार्यप्रणाली व उसके व्यवहार के संबंध में दे सकेगी अपना फीडबैक।

इंदौर मध्य प्रदेश डीजीपी मध्यप्रदेश ने फीडबैक क्यूआर कोड का लोकार्पण कर...