Policewala
Home Policewala इन्दौर पुलिस द्वारा अपने साथी पुलिस अधिकारियों को ससम्मान विदा कर, दी जीवन की इस नई पारी के लिए शुभकामनाएं ।
Policewala

इन्दौर पुलिस द्वारा अपने साथी पुलिस अधिकारियों को ससम्मान विदा कर, दी जीवन की इस नई पारी के लिए शुभकामनाएं ।

इंदौर मध्य प्रदेश
इन्दौर । पुलिस में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले इन्दौर पुलिस के 05 पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह आज दिनांक 03.03.25 को पलासिया चौराहे स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।
               पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय)  अंकित सोनी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय)  सीमा अलावा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा)  प्रियंका डुडवे, सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा)  सोनू डाबर एवं रक्षित निरीक्षक  दीपक कुमार पाटिल की उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधीकारीगण –   उप निरीक्षक  जयनारायण कोगरे, उप निरीक्षक ऋषिराज चतुर्वेदी, उप निरीक्षक  कृष्णा राठौर,  सहायक उप निरीक्षक  आशा मिश्रा,  सहायक उप निरीक्षक  प्रेम सिंह चौहान व उनके परिजन एवं कार्यालयीन स्टाफ व अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
      कार्यक्रम के दौरानपुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) व उपस्थित  पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का शाल, श्रीफल, मोमेंटो व पुष्प माला के साथ स्वागत करते हुए, उन्होने जो पुलिस विभाग में अपनी अभिन्न सेवाएं दी गयी है, उसके लिये धन्यवाद दिया गया तथा उनके भविष्य के लिये मंगल कामना की गयी।
       इस अवसर पर डीसीपी  अंकित सोनी ने कहा कि आप सभी ने अनुशासित पुलिस विभाग में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी करते हुए अपने जीवन का अमूल्य समय देकर जनता की सेवा की है, अब आपको स्वयं व अपने परिवार को समय देने की बारी है।  सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, जीवन की इस नई पारी को अपने परिवार के साथ खूब हंसी खुशी के साथ, रचनात्मकता के साथ गुजारें और अपने किसी न किसी शौक को जरूर निखारे।
इसके साथ ही अधिकारियों ने सभी को अपने समय और अपनी पूंजी को सही जगह निवेश करने के संबंध में भी उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।
 साथ ही उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सभी को ये आश्वासन भी दिया कि, ये पुलिस परिवार अब भी उनका परिवार है, वे जब चाहे यहां आकर अपनी समस्याएं व अपने अनुभव आदि हमसे साझा कर सकते है और साथ ही अपनी उत्कृष्ठ सेवाओं व अनुभव के आधार पर अपने साथीगणों के मार्गदर्शक भी बन सकते है। और सभी ने विदा लेने वाले साथियों से कहा कि यह उनका रिटायरमेंट नहीं बल्कि जीवन की एक नई पारी की शुरुआत है, जिसके लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
         उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा भी अपनी सेवाओं के दौरान के अपने खट्टे-मीठे पलों और यादगार लम्हों कों सभी के साथ साझा किया गया। अंत में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने साथियों से मिलकर बड़े ही भाव विभोर हो विदाई ली।                                                                     रिपोर्ट अनिल भंडारी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला अंतर्गत वन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

मंडला 09.03.2025 को कान्हा टाईगर रिजर्व,मंडला के अंतर्गत वनमंडल स्तरीय समितियों की...

न्यायाधीशों व कोर्ट का तकनीकी स्टाफ भी हुआ विभिन्न साइबर अपराधों से रूबरू।

इंदौर मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश स्टेट ज्यूडिशियल  एकेडेमी जबलपुर द्वारा न्यायाधीशों व कोर्ट...

अमेजिंग वर्ल्ड के तनिष्क गुप्ता का इन्सपायर अवार्ड में चयनित होने पर किया सम्मानित

फिरोजाबाद सिरसागंज:- नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय अमेजिंग वर्ल्ड में इन्सपायर अवार्ड योजना...