Policewala
Home Policewala स्वामी विवेकानंद समिति खवासा द्वारा युवा दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
Policewala

स्वामी विवेकानंद समिति खवासा द्वारा युवा दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

खवासा सिवनी – गत 12 जनवरी 2025 स्वयंसेवी संस्था विवेकानंद बाल कल्याण समिति खवासा कुरई जिला सिवनी के तत्वाधान में जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला विकासखंड समन्वयक सुश्री अफसा खान के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में हरि घनी वादियो से घिरे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुरई में एम एस डब्लू व बी एस डब्लू के छात्र छात्राओं के साथ योग कार्यक्रम कर युवा दिवस पर विवेकानंद जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।

                           

इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला व ब्लॉक समन्वयक सुश्री अफसा खान के द्वारा विवेकानंद जी की जीवनी एवं विचारों पर प्रकाश डाला गया नवांकुर संस्था के सचिव श्रीमती सुषमा महेश ठाकुर के द्वारा स्वामी विवेकानंद का दर्शन परिचय दिया गया। इस कार्यक्रम में श्री अनिल चौरे ब्लॉक समन्वयक छपारा, समाजसेवी इंजीनियर विशाल नागवंशी, मेंटर्स आसिया खान,सबा तरन्नुम,यासमीन खान,सुरेखा धारडे,अविनाश अहिरवाल एवं समस्त एम एस डब्लू,बी एस डब्लू के सभी छात्र छात्रा एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – पुलिसवाला डेस्क

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुये सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम.

  रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ जिले का मुख्य कार्यक्रम. लोक निर्माण...

लीनेस क्लब रायपुर द्वारा अनाथ वृद्ध महिला की अन्त्येष्टि

लीनेस क्लब रायपुर द्वारा अनाथ वृद्ध महिला की अन्त्येष्टि * वृद्धाश्रम में...

कृषि विभाग की लापरवाही से किसान बेहाल, नकली बीज से ठगाए, व्यापारी उठा रहे फायदा

डिंडौरी मध्यप्रदेश शहपुरा क्षेत्र के किसानों की उम्मीदें हर बार की तरह...