Policewala
Home Policewala प्रशासनिक न्यायमूर्ति डा० गौतम चौधरी जज उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया
Policewala

प्रशासनिक न्यायमूर्ति डा० गौतम चौधरी जज उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया

फिरोजाबाद

प्रशासनिक न्यायमूर्ति डा० गौतम चौधरी जज उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे मे कहा छोटे छोटे कारणों से विवाद होते थे। पहले पंचायतों की परम्परा थी और घर के विवाद घर के बडे बुजुर्ग आपस मैं समझौता कराकर समाप्त करा देते थे। वही परम्परा आज लोक अदालत छोटे-छोटे विवादों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से होने से बडे विवादों जघन्य अपराधों से सम्बन्धित मुकदमों का निस्तारण करने में न्यायालय के समय का सदुपयोग होगा आज हिन्दी दिवस के अवसर पर न्यायमूर्ति द्वारा सभी को शुभकामनायें और यह संदेश दिया कि सभी भाषायें हमारी मौसी हैं हिन्दी माता है मौसियों का भी सम्मान बना रहे परन्तु माँ का सर न झुके। अंग्रेजी या अन्य भाषा को जानते जानते हम हिन्दी को न भुला दें।डा० गौतम चौधरी ने परिवार न्यायालय में विचाराधीन मामलों मैं 15 दम्पत्तियों के आपसी मतभेदों को समाप्त कर एक दूसरे को फूलों की माला पहना कर एक नई जिंदगी की शुरूआत की जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति डा० गौतम चौधरी के आगमन पर न्यायिक परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फिरोजाबाद पीयूष सिद्घार्थ ने अवगत कराया कि न्यायमूर्ति महोदय द्वारा हिन्दी को बढावा देने के लिए उच्च न्यायालय में 21 हजार से भी ज्यादा मुकदमों का निस्तारण हिन्दी भाषा में किया है कार्यक्रम का संचालन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सर्वेश कुमार पाण्डेय-।। द्वारा किया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल135195 वादों का निस्तारण किया जिसमें अर्थदण्ड व समझाैता राशि कुल मु० 249543672/- रू० है। इनमें से मुख्यतः जनपद न्यायालय द्वारा 31087 वाद, परिवार न्यायालयों द्वारा 114 वाद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 13 वादों का निस्तारण किया गया जिसकी समझौता राशि मु० 8329000/- रू० है। राजस्व न्यायालय द्वारा 38221 वाद, बैंक द्वारा वसूली योग्य 1449 वादों में 209011000/- रू० की धनराशि का सैटलमेंट किया गया। अन्य विभागों द्वारा 64438 वाद निस्तारित किये गये। जनपद न्यायालय फिरोजाबाद न्यायिक अधिकारीगण में हरवीर सिंह जनपद न्यायाधीश द्वारा 11 वाद, सुनील कुमार सिंह-।। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं०1 द्वारा 02 वाद, नवनीत गिरी स्पेशल जज एस.सी./एस.टी. एक्ट फिरोजाबाद द्वारा 02 वाद, मुमताज अली स्पेशल जज पोक्सो एक्ट फिरोजाबाद द्वारा 06 वाद, सर्वेश कुमार पाण्डेय-।। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं० 2 फिरोजाबाद द्वारा 04 वाद, इफराक अहमद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 3 फिरोजाबाद द्वारा 295 वाद, अर्चना गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 9 फिरोजाबाद द्वारा 02 वाद, अवधेश कुमार सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद द्वारा 04 वाद, जितेन्द्र गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 7 फिरोजाबाद द्वारा 03 वाद, राजीव सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नं० 3 फिरोजाबाद द्वारा 08 वाद, अतुल चौधरी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद द्वारा 05 वाद रवि कांत यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट नं० 2 फिरोजाबाद द्वारा 02 वाद निस्तारित किये गये। मजिस्ट्रेट न्यायालयों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिनाक्षी सिन्हा द्वारा 9843 वादों का निस्तारण, सिविल जज सी०डि० प्रेम बहादुर सिंह द्वारा 30 वादों का निस्तारण, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिकोहाबाद विनीत कुमार यादव द्वारा 1751 वादों का निस्तारण, अपर सिविल जज सी०डि० कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद नगमा खान द्वारा 1115 वादों का निस्तारण, सिविल जज सी०डि० एफटीसी फिरोजाबाद शुशांत बहल द्वारा 1508 वादों का निस्तारण, न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय सिंह द्वारा 2013 वादों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 4 फिरोजाबाद निमिषा गुप्ता द्वारा 1239वादों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद जावेद द्वारा 1002वादों का निस्तारण, सिविल जज जू०डि० एफ०टी०सी० कोर्ट नं० 1 सागर तायल द्वारा 736 वादों का निस्तारण, सिविल जज जू०डि० एफ०टी०सी० कोर्ट नं० 2 स्वेता सोनी द्वारा 610 वादों का निस्तारण, ग्राम न्यायालय टूण्डला धर्मेन्द्र सिंह यादव द्वारा 1040 वादों का निस्तारण, ग्राम न्यायालय जसराना शिरीश पटेल द्वारा 637 वादों का निस्तारण, सिविल जज जू०डि० शिकोहाबाद नेहा चौधरी द्वारा 20 वादों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 1 शिकोहाबाद अमित कुमार माैर्य द्वारा 1246 वादों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 2 शिकोहाबाद उदयन कुमार गौतम द्वारा 1305 वादों का निस्तारण, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मुनेश कुमार सिंह द्वारा 3011 वादों का निस्तारण व विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय अनिल प्रताप सिंह द्वारा 3511 वादों का निस्तारण किया कार्यक्रम में हरवीर सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद, पीठासीन अधिकारी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अरविन्द कुमार सिंह-।।, जिलाधिकारी रमेश रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साैरभ दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम बदन राम, जेल अधीक्षक अरूण कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक (शहर) रवि शंकर प्रसाद आदि उपस्थित रहे

रिपोर्ट एम के शर्मा

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गरियाबंद विधायक जनक धुव्र और डॉ सत्यजीत साहू ने विश्व शांति यात्रा का समर्थन किया

रायपुर छत्तीसगढ़ गरियबंद के गांधी मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय आमसभा को...

बस्तर जिला प्रशासन द्वारा निवृतमान कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. को दी गई आत्मीय विदाई

समाचार बस्तर की जनता से मिले अपार स्नेह से मिली सुखद अनुभूति-निवृत्तमान...

ग्रीस में भारतीय निवेशकों की बढ़ती रुचि: एक सुनहरा अवसर

यदि आप विदेश में घर ख़रीद कर रहने की योजना बना रहे...