जबलपुर रेल मंडल मध्य प्रदेश
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में अपनी आवश्यक रेल सेवा पूर्ण करने पर 21 कर्मचारियों को आवश्यक रेल सेवा पूर्ण होने पर डीआरएम श्री विवेक शील द्वारा गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल तथा सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज देकर विदाई दी गई।
इस अवसर पर सेवा निवृत होने वाले कर्मचारियों में श्री अमृत लाल केरकेट्टा, श्री चुमान सिंह, श्री राजकुमार, श्री राजीव रंजन सिन्हा, मो. शेख हबीब, श्री आर. एन. उपाध्याय, श्री संदीप शर्मा श्री रविंदर सिंह गुंजन आदि प्रमुख थे।
सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों का भुगतान एन.ई.एफ.टी के माध्यम से किया गया। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में श्री विवेक शील के साथ ही वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुबोध विश्वकर्मा, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री शची पति नंदन के साथ ही कार्मिक एवं लेखा विभाग के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा।
**
संवाददाता नरेश चौधरी की रिपोर्ट
मोबाइल नंबर 9754 695507
Leave a comment