रायपुर छत्तीसगढ़
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सह्स्रनाम तत्तुल्यं राम नाम वरानने।।
दर्शन कर मुख्यमंत्री ने कहा कि
अवधपुरी धाम में छत्तीसगढ़ के भांचा, प्रभु श्री रामलला के दर्शन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। दशरथ नंदन श्रीराम से 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। श्री रामलला के चरणों में माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण के बेर, जल, महुआ का फल, विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल अर्पित किया।
प्रभु श्रीराम के साक्षात दर्शन पाकर धन्य महसूस कर रहा हूँ, साथ ही अलौकिक आनंद की अनुभूति हो रही है। सियावर रामचंद्र की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे।
रिपोर्ट-मयंक श्रीवास्तव
Leave a comment