Policewala
Home Policewala श्री बाल विनय मंदिर छत्रीबाग इंदौर में महिलाओं से संबंधित नवीन कानूनो की जानकारी दी गई
Policewala

श्री बाल विनय मंदिर छत्रीबाग इंदौर में महिलाओं से संबंधित नवीन कानूनो की जानकारी दी गई

इंदौर मध्य प्रदेश

इंदौर l जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया के नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन इंदौर की जिला मिशन समन्वयक डॉ वंचना सिंह परिहार के साथ 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 5 जुलाई 2024 को भारतीय न्याय संहिता सप्ताह के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता कानून की जानकारी देने हेतु DHEW इंदौर के अंतर्गत पैरावोलेंटर अक्षर सामाजिक सेवा समिति इंदौर की दीपमाला यादव द्वारा

   
आज झोन 02 वार्ड 67 श्री बाल विनय मंदिर छत्रीबाग विद्यालय स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। महिलाओं से सम्बंधित नवीन कानूनों की जानकारी दी गई l महिला सुरक्षा, महिला अधिकारों ,महिला सशक्तिकरण विषय पर सारगर्भित एवं विस्तृत चर्चा हुई। बालिकाओं को शपथ दिलवाई गई। 181, ऊर्जा डेस्क , 112 , वन स्टॉप सेंटर,घरेलू हिंसा ,छेड़छाड़ आदि पर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। आपातकालीन परिस्थिति में बालिकाओं और महिलाओं को पानी सुरक्षा कैसे करनी है बताया गया। भारतीय न्याय संहिता पूरे भारत में लागू हो जाने से पुरानी धाराओं की जगह नवीन धाराओं के बारे में भी जागरूक किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्वेता गर्ग, सीनियर कोऑर्डिनेटर प्राचार्य वर्षा तायडे अपर्णा बिशे अन्य समस्त प्राध्यापक गण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। लगभग 1000 छात्र छात्राओं ने जागरूकता कार्यशाला को अटेंड किया ।

रिपोर्ट-अनिल भंडारी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नन मामले में केरल भाजपा और छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार आमने-सामने

कौन सच्चा कौन झूठा महिला का बयान आया सामने दबाव बनाकर दो...

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रैगांव जिला सतना से किया गया गिरफ्तार ।

मैहर मध्य प्रदेश पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन...

तुलसी जयंती एवं मुंशी प्रेमचंद जयंती पर साहित्य संगोष्ठी संपन्न

चंदेरी-मध्यप्रदेश लेखक संघ चन्देरी द्वारा गोस्वामी तुलसीदास एवं मुंशी प्रेमचंद की जयंती...