Policewala
Home Policewala जिले के उपार्जन केंद्रो में 2 लाख 92 हजार 709 क्विंटल धान की हुई खरीदी
Policewala

जिले के उपार्जन केंद्रो में 2 लाख 92 हजार 709 क्विंटल धान की हुई खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24

जिले के उपार्जन केंद्रो में 2 लाख 92 हजार 709 क्विंटल धान की हुई खरीदी

सभी धान विक्रय करने वाले किसानों के बैंक खाते में तीन दिवस के भीतर जारी किया राशि

नारायणपुर,

15 फरवरी 2024 – जिले में धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 11 हजार 233 किसानों ने पंजीयन करावाये थे, जिनका रकबा 18848.1334 हेक्टेयर है। राज्य सरकार के समर्थन मूल्य पर जिले के 17 उपार्जन केंद्रो में 2 लाख 92 हजार 709.20 क्ंिवटल धान की हुई खरीदी की गई है, जिसका 63 करोड़ 89 लाख 88 हजार 163.60 रूपये भुगतान की गई है। खरीदी केन्द्र एड़का में 22020.40 क्ंिवटल, गढ़बेंगाल में 33030.80 क्ंिवटल, ओरछा में 4678 क्ंिवटल, कोहकामेटा में 2628 क्ंिवटल, बासिंग में 4710.80 क्ंिवटल, छोटेडोंगर में 22059.20 क्ंिवटल, झारा में 22788.40 क्ंिवटल, कन्हारगांव में 8769.60 क्ंिवटल, धौड़ाई में 23240 क्ंिवटल, नारायणपुर में 28558 क्ंिवटल, सोनपुर में 1885.60 क्ंिवटल, चांदागांव में 11463.20 क्ंिवटल, दण्डवन में 10204 क्ंिवटल, बेनूर में 27807.20 क्ंिवटल, कुकड़ाझोर मे 13990.40 क्ंिवटल, बाकुलवाही में 28297.20 क्ंिवटल और बिंजली में 26578.40 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई है।
राज्य सरकार द्वारा प्रति क्ंिवटल 3100 रूपये में धान की खरीदी किये जाने की घोशणा के फलस्वरूप जिले के किसानों में धान समर्थन मूल्य में बेचने के लिए 11 हजार 233 किसानों ने लेम्पस में पंजीयन किये थे, इन किसानों के द्वारा 4 फरवरी तक 2 लाख 92 हजार 709.20 क्ंिवटल धान बेचा गया। उन किसानों के खाते में धान बेचने के तीन दिवस के भीतर दिनों के भीतर 63 करोड़ 89 लाख 88 हजार 163.60 रूपये भुगतान की गई है। इसके लिए जिले में 17 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया गया। वर्श 2022-23 में जिले में 9 हजार 383 किसानों ने पंजीयन किया था, जिनमें से 6 हजार 609 किसानों के द्वारा 3 लाख 18 हजार 870 क्ंिवटल धान की बिक्री की गई थी। इसके लिए जिले में 16 खरीदी केन्द्र बनाये गये थे। किसानों को धान विक्रय के तीन दिवस के भीतर उनके खातों में राशि जारी किया गया था।

गणेश वैष्णव की रिपोर्ट

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुये सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम.

  रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ जिले का मुख्य कार्यक्रम. लोक निर्माण...

लीनेस क्लब रायपुर द्वारा अनाथ वृद्ध महिला की अन्त्येष्टि

लीनेस क्लब रायपुर द्वारा अनाथ वृद्ध महिला की अन्त्येष्टि * वृद्धाश्रम में...

कृषि विभाग की लापरवाही से किसान बेहाल, नकली बीज से ठगाए, व्यापारी उठा रहे फायदा

डिंडौरी मध्यप्रदेश शहपुरा क्षेत्र के किसानों की उम्मीदें हर बार की तरह...