Policewala
Home Policewala जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र झा को दी गई भावभिनी विदाई
Policewala

जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र झा को दी गई भावभिनी विदाई

नारायणपुर

31 जनवरी 2024 – जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार झा को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर शिक्षा विभाग की ओर से दी भावभीनी विदाई दी गई | जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में राजेंद्र झा ने सबसे पहले मार्च 2002 से अप्रैल 2014 तक जगदलपुर में 12 वर्ष, अक्टूबर 2014 से अक्टूबर 2015 तक कांकेर में 1 वर्ष, नवंबर 2015 से अगस्त 2018 तक जगदलपुर में 3 वर्ष, सितंबर 2018 से मैं 2019 तक दंतेवाड़ा में 1 वर्ष, संभागीय कार्यालय संयुक्त संचालक जगदलपुर में सहायक संचालक के पद पर जून 2019 से जुलाई 2020 तक 1 वर्ष, अगस्त 2020 से अगस्त 2021 तक जगदलपुर में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्य किए हैं| लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर में सितंबर 2021 से अक्टूबर 2022 तक सहायक संचालक के पद पर पदस्थ रहे |
श्री राजेंद्र कुमार झा ने जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में नवंबर 2022 से 31 जनवरी 2024 तक नारायणपुर में पदस्थ रहे| शिक्षा विभाग की ओर से उन्हें सेवानिवृत होने पर शाल एवं श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई | इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारीरविकांत धुर्वे, परिवहन अधिकारी अनिल गाडगे, सहायक परियोजना अधिकारी साक्षरता महेंद्र कुमार देहारी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम देवांगन, बीआरसी अमर सिंह नाग सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

जी डी वैष्णो की रिपोर्ट

   

 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गरियाबंद विधायक जनक धुव्र और डॉ सत्यजीत साहू ने विश्व शांति यात्रा का समर्थन किया

रायपुर छत्तीसगढ़ गरियबंद के गांधी मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय आमसभा को...

बस्तर जिला प्रशासन द्वारा निवृतमान कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. को दी गई आत्मीय विदाई

समाचार बस्तर की जनता से मिले अपार स्नेह से मिली सुखद अनुभूति-निवृत्तमान...

ग्रीस में भारतीय निवेशकों की बढ़ती रुचि: एक सुनहरा अवसर

यदि आप विदेश में घर ख़रीद कर रहने की योजना बना रहे...