Policewala
Home Policewala विज्ञान कैम्प में विद्यार्थियों ने भारतीय वैज्ञानिकों की जीवनी को जाना
Policewala

विज्ञान कैम्प में विद्यार्थियों ने भारतीय वैज्ञानिकों की जीवनी को जाना

फिरोजाबाद

सिरसागंज:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर निःशुल्क विज्ञान कैम्प के द्वादश दिवस पर भारतीय वैज्ञानिकों की जीवनी एवं खोजों की जानकारी के विषय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस कैम्प में विज्ञान के चमत्कारों के माध्यम से अंधविश्वास को दूर करने के विषय के साथ विज्ञान के प्रयोग एवं अन्य क्रियाकलाप भी किए जा रहे है। कैम्प के द्वादश दिवस पर भारतीय वैज्ञानिक जैसे:- सर सी वी रमन, डॉ ए. पी.जे अब्दुल कलाम, बीरबल साहनी, शान्ति स्वरूप भटनागर, मेघनाद साहा, हर गोविंद खुराना, जगदीश चन्द्र बोस, जानकी अम्माल, सलीम अली, श्रीनिवासन रामानुजन, सतेन्द्र नाथ बोस, होमी जहांगीर भाभा, उपेन्द्र नाथ ब्रह्मचारी, विश्वेश्वरैया आदि की जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए अविस्मरणीय योगदान की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने भारतीय वैज्ञानिकों से प्रेरित होकर उनके बताए गए पथ पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कु अवन्तिका शर्मा, सोनाली, शिवानी यादव, रोली यादव, अल्तिशा, संस्कृति जैन, तनवी जादौन, संयुक्ता, स्नेहा बघेल, भूमी गुप्ता, निवेदिका, अयाज, अनुज कुशवाह, रोहन, ब्रजमोहन, लोकेश, शिवम कुमार, हारून, अली हसन, सुएब खान, रितिक बघेल, रोहित राजपूत, आशीष कुमार, सोहिल जैन, शुभम जैन, कृष्णा, महेन्द्र सिंह, शुभम जादौन आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

शासकीय हाईस्कूल मुराछ के प्रधानाचार्य रामभुवन बागरी हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई में सामिल हुये।

पन्ना मध्यप्रदेश पवई विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल मुराछ में पदस्थ प्रधानाचार्य रामभुवन...

शासकीय उचित मूल्य दुकान में ताला तोड़कर खाद्यान्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।।

पन्ना मध्यप्रदेश फरियादी अंकुश सोनी पिता राजकुमार सोनी उम्र 28 साल निवासी...

नवज्योत ब्राइट फ्यूचर एकेडमी गोयला विद्यालय में मनाया प्रवेशोत्सव

सरवाड़/अजमेर आज 1 जुलाई को विद्यालय विद्यालय खुलते ही विद्यालयों में हुई...

कलेक्टर, एडीएम एवं सीईओ ने जनसुनवाई के दौरान अलग अलग 84 मामलों में सुनवाई की

मंदसौर 1 जुलाई 25/ जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्‍टर श्रीमती अदिती...