दमुआ 2 अगस्त छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाने के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 गायत्री मंदिर के पास नंदन दमुआ में एक 40 वर्षीय महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ! सूचना मिलने पर दमुआ पुलिस मौके पर पहुंची शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी!
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान रंजना डेहरिया उम्र 40 वर्ष , पत्नी मुकेश कुमार डेहरिया निवासी वार्ड क्रमांक 1 , गायत्री मंदिर के पास , नंदन दमुआ के रूप में हुई ! घटना की सूचना 2 अगस्त 2026 की सुबह पुलिस को दी गयी !
मृतका का पति मुकेश कुमार डेहरिया , जो जामुनडोंगा के प्राथमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षक हैं, पुलिस को बताया कि उनका विवाह 2025 में सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था तथा उनकी एक सात महीने की पुत्री भी है ! उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का मानसिक बीमारी का उपचार नागपुर में चल रहा था ! शनिवार रात दोनों भोजन करके अपने कमरे में सो गये थे ! रविवार सुबह करीब 7:30 बजे उठने पर उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी कमरे की लकड़ी की बल्ली से स्कार्फ के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी !
घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल परिजनों और पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है तथा धारा 194 बीएनएस के तहत मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है ! पुलिस का कहना है कि आत्महत्या कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा!
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर पुलिस वाला भगवान दास साहू
Trending
- एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नवोदय विद्यालय में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम।
- समाजसेवी एवं युवा नेता विवेक (मोंटी) जोशी का जन्मदिवस उल्लासपूर्वक संपन्न, गौ-सेवा और सद्भावना के साथ लिया जनकल्याण का संकल्प
- जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर नगरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ
- चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव का राघव प्रयाग घाट पर शुभारंभ
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सतना में एक माह का विशेष अभियानयुवा मतदाताओं के मिले 3620 आवेदन
- राज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री एवं पुस्तकें
- आकांक्षी विकासखंड बजाग, करंजिया और मेहंदवानी में विकास कार्यों के 38 संकेतकों की समीक्षा, लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश
- ‘जय जोहार’ पर कथित अभद्र टिप्पणी से भड़का आक्रोश, डिंडौरी में चक्काजाम







