धमतरी। धमतरी एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में थाना कुरूद पुलिस ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कुरूद में नशामुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य वक्ता डॉ. हीरा महावर ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देकर स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, साइबर ठगी से बचाव, ओटीपी एवं यूपीआई पिन गोपनीय रखने तथा संदिग्ध लिंक से बचने की समझाइश दी गई। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में एसडीओपी रागिनी मिश्रा, थाना प्रभारी कमलेश ठाकुर, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- अतरमरा पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर उठे गंभीर सवाल, EOW में शिकायत
- एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नवोदय विद्यालय में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम।
- समाजसेवी एवं युवा नेता विवेक (मोंटी) जोशी का जन्मदिवस उल्लासपूर्वक संपन्न, गौ-सेवा और सद्भावना के साथ लिया जनकल्याण का संकल्प
- जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर नगरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ
- चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव का राघव प्रयाग घाट पर शुभारंभ
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सतना में एक माह का विशेष अभियानयुवा मतदाताओं के मिले 3620 आवेदन
- राज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री एवं पुस्तकें
- आकांक्षी विकासखंड बजाग, करंजिया और मेहंदवानी में विकास कार्यों के 38 संकेतकों की समीक्षा, लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश







