​पुलिसवाला न्यूज़ | ब्यूरो प्रमुख अनिल पोरवाल की विशेष रिपोर्ट
​मंदसौर। नशा तस्करों के खिलाफ मंदसौर पुलिस के अभियान के तहत नारायणगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के एक अंतर्राज्यीय तस्कर को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
​एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, एएसपी तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी (मल्हारगढ़) पी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में टीआई राजेन्द्र कुमार पवार की टीम ने यह कार्रवाई की। सउनि बाबूलाल डामोर ने मुखबिर की सूचना पर ईरली रोड (खेजड़ी फंटा) पर घेराबंदी कर जोधपुर निवासी रवींद्र जाट (28) की स्विफ्ट कार को रोका।
​कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
​बरामदगी: कार से 44 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा ज़ब्त किया गया।
​सप्लायर का नाम: कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने डोडाचूरा जितेन्द्र सिंह उर्फ लाल सिंह सोंधिया (निवासी- भांगी पिपलिया) से लाना कबूला।
​कुल ज़ब्ती:
​44 किलो डोडाचूरा (कीमत ₹88,000)
​स्विफ्ट कार क्रमांक MP.07.ZM.2201 (कीमत ₹6,00,000)
​2 मोबाइल एवं डोंगल (कीमत ₹17,000)
​मामला दर्ज: नारायणगढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 252/26 धारा 8/15, 29 NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Exit mobile version