हिंदू सम्मेलन को लेकर ध्वज स्थापना एवं भूमि पूजन
चंदेरी- संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर में आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन को लेकर ध्वज स्थापना एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशाल हिंदू सम्मेलन आगामी 4 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।ध्वज स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत हरकुंड स्थित वीजासन मंदिर परिसर से हुई। यहां से हिंदू समाज के लोगों ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय जय श्रीराम के नारों के साथ चल समारोह निकाला और सभी लोगों को आमंत्रण देकर सापरिवार हिन्दू सम्मेलन में आने के लिये आग्रह किया।web.whatsapp 16 यह चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दिल्ली दरवाजे होते हुए नया बस स्टेंड पहुंचा ।नये बस स्टैंड के मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार एवं वेद पाठ के साथ विधिवत रूप से ध्वज की स्थापना की गई तथा भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महंत जुगल किशोर जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हिंदू एकता, संस्कृति संरक्षण एवं संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

पत्रकार सैयद आबिद हाशमी चंदेरी

Leave A Reply

Exit mobile version