जागृति फाउंडेशन का भव्य सम्मान समारोह – 12 दिसंबर को कोरबा में, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

13 वर्षों से समाजसेवा में जुटी अंजू कुर्रे, गरीब बच्चों, अनाथों, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं सराहनीय प्रयास

जागृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित “कला सम्मान समारोह 2026” का आयोजन 12 दिसंबर 2026, शनिवार को कोरबा, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा।

यह समारोह समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

बिलासपुर की संगीता निर्मलकर को मिलेगा नारी शक्ति सम्मान

इस भव्य समारोह में बिलासपुर की संगीता निर्मलकर को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए जागृति फाउंडेशन ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुना है।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, प्रेरणा देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इस आयोजन में देशभर से कलाकार, समाजसेवी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व भाग लेंगे।

जागृति फाउंडेशन विगत 13 वर्षों से सामाजिक सेवा, शिक्षा और कला के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। संस्था के संस्थापक अंजू कुर्रे के नेतृत्व में यह संस्था गरीब, अनाथ, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर समाज के उत्थान के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम की खास आकर्षण
– प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
– नारी शक्ति सम्मान समारोह
– दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर प्रतिभाओं का सम्मान
– बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण
– मॉडलिंग, सिंगिंग और डांसिंग प्रतिभाओं को मंच
– फिल्म एवं कला जगत के स्टार अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम का विवरण
– आयोजन – जागृति फाउंडेशन
– दिनांक – 12 दिसंबर 2026, शनिवार
– समय – सुबह 11 बजे से
– स्थान – कोरबा (छत्तीसगढ़)
– आयोजक – अंजू कुर्रे, इशिका कुर्रे एवं विकास जांगिड़

जागृति फाउंडेशन का संदेश है –
हर प्रतिभा को मंच, हर सपने को उड़ान!

आयोजकों ने सभी सामाजिक संगठनों, कलाकारों, गणमान्य नागरिकों एवं कला प्रेमियों से इस भव्य सम्मान समारोह में शामिल होकर प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

ब्यूरो रिपोर्ट शंकर

Leave A Reply

Exit mobile version