दमुआ। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद दमुआ द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को वार्ड क्रमांक 13 स्थित नवीन बस स्टैंड परिसर में हितग्राही शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व विधायक श्री नत्थनशाह कवरेती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर ने की। वहीं उपाध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप जी सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
शिविर में नगर मंडल अध्यक्ष सोनू पाटिल, योगेश साहू, मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए लगाए गए 25 स्टॉलों पर कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 163 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 6 आवेदन अपात्र पाए गए।
शिविर में संबल योजना के सामान्य एवं दुर्घटना प्रकरणों में 5 हितग्राहियों को कुल 12 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा पेंशन योजना के 11, संबल नवीन पंजीयन के 35, पीएम स्वनिधि के 10 तथा कर्मकार मंडल के 10 आवेदन स्वीकृत किए गए।
इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं महिला बाल विकास योजना के 33, लाड़ली लक्ष्मी योजना के 21 तथा नवीन नल-कनेक्शन के 12 आवेदन स्वीकृत किए गए। विवाह प्रमाण-पत्र के 12, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के 13 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 आवेदन भी प्राप्त हुए।
शिविर के समापन अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अजय ठाकरे ने शिविर में पहुंचे सभी हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू
