एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार किया है।

 

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में की गई जांच में सामने आया कि आईसीआईसीआई बैंक खातों का उपयोग साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त 91 लाख 85 हजार रुपये की राशि को प्राप्त करने और आगे हस्तांतरित करने के लिए किया गया था। यह रकम 06 राज्यों में हुई साइबर ठगी से संबंधित बताई गई है।

 

पुलिस ने जितेन्द्र पाण्डेय (34), निवासी रिसाली, दुर्ग और हिमांशु निर्मलकर (22), निवासी कुरूद, धमतरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

इस मामले में पुलिस पहले ही धनीराम सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम, चेकबुक या मोबाइल सिम किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें। म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर अपराध में सहयोग करना कानूनी अपराध है।

 

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version