डाँ. श्री हंसराज सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय, सतना के कुशल निर्देशन एवं श्री प्रेमलाल कुर्वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) व श्री रघु केशरी SDOP नागौद के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोठी निरी. संतोष तिवारी द्वारा पशुओ को क्रूरता पूर्वक ट्रक मे लोड कर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी चालक के विरुद्ध की गई कार्यवाही

*◆ घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 04/10/2026 की दरम्यानी रात्रि पशुओ को क्रूरता पूर्वक ट्रक क्र. UP-71 AT-6880 मे लोड कर ले जाने की ग्राम गुलुआ मे मुखबिर सूचना मिलने पर ग्राम गुलुआ मोड पहुचकर ट्रक क्र. UP-71 AT-6880 देखा गया जो ट्रक का चालक ट्रक को खडी कर भाग गया था तथा उक्त ट्रक क्र. UP-71 AT-6880 मे 17 नग भैस एवं 24 नग पडा क्रूरता पूर्वक लदे हुए मिले जो मौके पर ट्रक क्र. UP-71 AT-6880 को जप्त किया गया था तथा ट्रक अन्दर लदे भैस व पडा को सुरक्षार्थ मुख्यमंत्री गौसेवा केन्द्र नयागाँव कोठी मे सुरक्षार्थ रखवाया गया एवं ट्रक क्र. UP-71 AT-6880 व अज्ञात आरोपी चालक के विरूद्ध थाना कोठी मे अपराध क्र. 290/2026 धारा 11 (1) घ पशु क्रूरता अधिनयम 1960 एवं धारा 66/192A,194(क) मोटर व्हीकल एक्ट 1988 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।

नाम पता आरोपी – 

1. ट्रक क्र. UP-71 AT-6880 एवं अज्ञात आरोपी चालक 

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोठी निरी. संतोष तिवारी, सउनि अश्वनीधर द्विवेदी, राजबहादुर सिंह, प्र.आर. जयप्रकाश कुशवाहा, आर. रिन्कू जाटव , आर. कुलदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

 

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Leave A Reply