इंदौर
शातिर चोर, 8.50 लाख रूपये के माल और सुनार सहित दो गिरफ्तार
प्रार्थीया रश्मि पुत्री रघुनन्दन कैसरी ने 04/03/2026 को दिन में घर से अज्ञात चोर के द्वारा सोने चाँदी के जेवरात चोरी की रिपोर्ट थाना विजयनगर इंदौर में दर्ज कराई थी ,,उक्त चोरी के खुलासे के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर 280 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई जिसके आधार पर आरोपी वारिश खान उम्र 22 साल निवासी सिंधी कालोनी धरमपुरी जिला धार म.प्र. को गिरफ्तार कर लिया,,आरोपी ने पूछताछ में बताया चोरी के पैसो से शराब पीना, अय्याशी करना मंहगी गाडियो में घुमना जैसे शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देता था,, आरोपी ने बताया में अकेले ही वारदात करता था साथी के साथ जल्दी पकड़ने का खतरा रहता है, इसलिए अकेले ही चोरी करता है और मोबाईल का उपयोग भी न के बराबर करता था आरोपी अन्य किसी भी जिले में जाकर घुमते फिरते सुनसान घरो को निशाना बनाता ओर चोरी की वारदात को अंजाम देता ,,आरोपी वारदात के लिये पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करता जिससे आरोपी को पक़ड़ा ना जा सके पुलिस से बचने के लिये समय समय पर अपने निवास स्थान भी बदलता रहता था आरोपी वारिश खान उम्र 22 साल निवासी सिंधी कालोनी धरमपुरी जिला धार म.प् जिसके विरुद्ध धार बड़वानी और इंदौर के विभिन्न स्थानों में 06 चोरी/नकबजनी के अपराध दर्ज है आरोपी ने सुनार ओमकार पंवार उम्र 24 साल निवासी धरमपुरी जिला धार म.प्र को माल बेचता था जिसके पास से चोरी का 50 ग्राम गला हुआ सोना जप्त किया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल, अजय सिंह, भूपेन्द्र, अर्जुन सिंह, मुकेश,. शंशाक, . कपिल, कमल शाक्य सायबर सेल प्रवीण और. विनीत की मुख्य सराहनीय भूमिका रही
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
