चिंगरापगार तिराहा पर विशेष चेकिंग अभियान, 03 वाहन चालकों पर धारा 185 MV Act के तहत कार्रवाई
गरियाबंद। जिले के पर्यटन स्थलों पर बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने गरियाबंद पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में चिंगरापगार तिराहा के पास लगाए गए विशेष चेकिंग पॉइंट में आने-जाने वाले वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच के दौरान 03 मोटरसाइकिल चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। तीनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई तथा वाहनों को जब्त कर न्यायालयीन प्रक्रिया के लिए भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पर्यटन का आनंद जिम्मेदारी के साथ लें, शराब पीकर वाहन चलाने की लापरवाही बिल्कुल न करें। नशे में वाहन चलाना केवल चालक की जिंदगी को खतरे में नहीं डालता, बल्कि सड़क पर चल रहे निर्दोष लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।
गरियाबंद पुलिस की दो टूक चेतावनी—
शराब पीकर वाहन चलाया तो कार्रवाई तय।
पर्यटन स्थल जाएं, लेकिन यातायात नियमों और दूसरों की सुरक्षा का सम्मान करें।
नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध गरियाबंद पुलिस का यह विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद
