डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया
वेयर हाउस के पास हुआ हादसा, संग्रामपुर की ओर से शहपुरा आ रहे थे बाइक सवार; सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी
शहपुरा। संग्रामपुर की ओर से शहपुरा आ रहे एक बाइक सवार के सामने अचानक भैंस आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसा वेयर हाउस के पास हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार अरुण धूमकेति सहित दो बच्चे घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार अरुण धूमकेति मूल रूप से रमपुरी निवासी हैं और वर्तमान में शहपुरा में किराए के मकान में रहते हैं। वे दो बच्चों के साथ बाइक से संग्रामपुर की तरफ से शहपुरा आ रहे थे। इसी दौरान वेयर हाउस के पास अचानक बाइक के सामने भैंस आ गई। भैंस से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
हादसे में अरुण धूमकेति और दोनों बच्चों को चोटें आईं। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया, जहां तीनों का उपचार जारी है।

