सतना मध्य प्रदेश
शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव
सतना 22 सितम्बर 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सतना द्वारा महिला अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 सितंबर 2026 को कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। कैंपस ड्राइव शासकीय आईटीआई जे.आर. बिड़ला रोड सतना में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित होगा। कैंपस ड्राइव में अरविन्द फैशन इंदौर तथा एसपियर फुटवेयर वेल्लोर द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अरविन्द फैशन इंदौर में फ्रेशर्स, दर्जी (टेलर्स), चेकर, इस्त्री करने वाले एवं सहायक पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदो ंके लिए वेतन 11841 रूपये प्रतिमाह होगा। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं उत्तीर्ण अथवा आईटीआई तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इसी प्रकार एसपियर फुटवेयर वेल्लोर में 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का अवसर है। इसमें आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। जिसमें 12970 रूपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। शासकीय आईटीआई सतना के प्राचार्य ने इच्छुक महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर मूल दस्तावेज एवं बायोडाटा के
उपस्थित होने की अपील की है

प्रशांत त्रिपाठी ब्यूरो सतना

Leave A Reply

Exit mobile version