अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
नारायणपुर। अवैध हथियारों के निर्माण और रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोहकामेटा पुलिस ने भरमार बंदूक बनाने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार सहित हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.25.31 1
पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्या चंद्राकर एवं एसडीओपी नारायणपुर अजय सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोहकामेटा विनोद पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम किहकाड़ में दबिश दी। यहां जयराम पोयाम उर्फ करवो और उसके भाई रामू पोयाम द्वारा अवैध रूप से भरमार बंदूक बनाने की सूचना मिली थी। पूछताछ और जांच के दौरान दोनों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना कोहकामेटा में अपराध क्रमांक 08/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं संग्रहण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version