कटनी
वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश, जिला कटनी संगठन को तहसील एवं ग्राम पंचायत तक मजबूत एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से शिरोमणि संरक्षक सम्माननीय उमाशंकर जी गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुधीर अग्रवाल जी की प्रेरणा, प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय दयाशंकर जी कनकने एवं प्रदेश महामंत्री संभाग प्रभारी आदरणीय सुरेश सोनी जी की मंशानुसार, संभागीय अध्यक्ष आदरणीय राकेश अग्रवाल जी, दमोह जिला अध्यक्ष आदरणीय के सी अग्रवाल जी के आतिथ्य, जिला प्रभारी मनीष त्रिसोलिया जी के मार्गदर्शन, महिला जिला प्रभारी श्रीमती जयंती खंताल जी के सहयोग, जिला अध्यक्ष श्री अरविंद जैन जी के नेतृत्व, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू गुप्ता, उपाध्यक्ष शोभा राय जी की उपस्थिती एवं तहसील अध्यक्ष विनोद नायक ( रीठी) अमित गुप्ता (बहोरीबंद) अमित अग्रहरि लकी के संयोजन में बैठक आयोजित कर तीनों तहसीलों में प्रवास किया।
सामाजिक बंधुओं से आत्मीय मुलाकात एवं संगठन विस्तार को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
रीठी, बहोरीबंद एवं स्लीमनाबाद तहसील ग्राम पंचायत “तेवरी” में सामाजिक बंधुओ की बैठक में बहुत सार्थक चर्चा हुई जिससे तहसीलों में संगठन और अधिक मजबूत और क्रियाशील होगा।*
इन बैठकों में युवा तहसील अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी (रीठी) , एडवोकेट अभिषेक जैन (बहोरीबंद) भी अपनी युवा कार्यकारिणी के साथ उपस्थित थे।तहसील दौर में नए “आजीवन सदस्य” भी बनाये गये।*
संगठित समाज • मजबूत संगठन • सशक्त वैश्य समाज
प्रवास के दौरान बैठक में रीठी – 22, बहोरीबंद- 35 एवं स्लीमनाबाद- ग्राम पंचायत “तेवरी” – 25 तहसील पदाधिकारी सदस्य वैश्य बंधु उपस्थित रहे।सभी की उपस्थिति के लिए धन्यवाद आभार

पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version