रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने आज पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक श्री मिश्रा ने श्री नड्डा का आत्मीय अभिवादन कर उनका स्वागत किया।

 

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप एवं श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा की इस सौजन्य मुलाकात के दौरान आत्मीयता और पारस्परिक अभिवादन का भाव देखने को मिला।

 

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version