ढीमरखेड़ा । क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिलौड़ी चौकी प्रभारी अनिल पाण्डेय ने सोनालिका ट्रैक्टर पर कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि संबंधित ट्रैक्टर का उपयोग लंबे समय से कथित रूप से रेत के कारोबार में किया जा रहा था।
गौरतलब है कि सिलौड़ी चौकी प्रभारी अनिल पाण्डेय द्वारा रेत से जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई किए जाने की बात सामने आ रही है। हालिया कार्रवाई को इसी क्रम में देखा जा रहा है। लगातार हो रही कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के मामलों को लेकर हलचल बढ़ गई है।
ट्रैक्टर के मालिकाना हक की जांच की मांग
मामले को लेकर अब संबंधित ट्रैक्टर के वास्तविक मालिकाना हक, उसके उपयोग और कथित अवैध रेत कारोबार में उसकी भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। साथ ही यह भी आवश्यक है कि यदि ट्रैक्टर का उपयोग लंबे समय से अवैध गतिविधियों में किए जाने के साक्ष्य मिलते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। क्षेत्रवासियों की नजर अब पुलिस एवं संबंधित खनिज विभाग की आगे की कार्रवाई पर टिकी है। अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित निगरानी, निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जरूरी मानी जा रही है।
रिपोर्ट जितेन्द्र मिश्रा
