रायगढ़: ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ का आगाज़, बिना हेलमेट चालकों को मिले मुफ़्त हेलमेट
रायगढ़, 06 जनवरी 2026: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आज छातामुड़ा चौक पर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से हेलमेट जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य आकर्षण:
गांधीगिरी और कार्रवाई: बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई, लेकिन साथ ही उन्हें सुरक्षित भविष्य के लिए नि:शुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए।web.whatsapp 2026 01 06T190307.825
एसपी की अपील: पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने स्वयं वाहन चालकों को हेलमेट पहनाए और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
जागरूकता वीडियो: परिवहन विभाग द्वारा मौके पर चालकों को सड़क दुर्घटनाओं के खतरों और नियमों की अनदेखी के परिणामों पर आधारित विशेष वीडियो दिखाए गए।
इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी अमित कश्यप, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को शून्य पर लाना है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version