बिलासपुर। सिंधी समाज के सबसे बड़े और सबसे प्रतीक्षित सांस्कृतिक कार्यक्रम “सिंधु डांडिया धमाल – 2026” की तैयारियों को लेकर आज स्वर्गीय मोटूमल भीमनानी सेवा सदन, गोल बाजार में एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक संपन्न हुई।

बैठक में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, महिला विंग एवं युवा विंग, बिलासपुर के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ शहर की 17 वार्ड पंचायतों के अध्यक्ष, झूलेलाल सेवा समिति और सिंधु चेतना के अध्यक्ष भी शामिल हुए।

बैठक में आगामी भव्य डांडिया कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और समाज के हर वर्ग तक कार्यक्रम को पहुंचाने की योजना बनाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण इस प्रकार हैं :-

1. पानी की निःशुल्क सेवा: इस वर्ष पहली बार डांडिया में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों के लिए पीने का पानी पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

2. इनामों की बौछार – प्रथम पुरस्कार iPhone: इस बार लकी ड्रा में इनामों की बौछार है। हर पास के साथ एक लकी ड्रा कूपन दिया जाएगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में iPhone रखा गया है।

3. बरकत का सिक्का: हर पास के साथ एक विशेष “बरकत का सिक्का” प्रदान किया जाएगा, जिसमें सिंधी समाज के इष्टदेव श्री झूलेलाल साईं जी, श्री गणेश जी एवं माता लक्ष्मी जी की दिव्य छवि अंकित होगी।

4. महिलाओं की सुरक्षा के लिए बस सुविधा: कार्यक्रम स्थल की दूरी को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। शहर के तीन अलग-अलग मुख्य स्थानों से बसों की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।

5. ग्रुप डांस के लिए विशेष पुरस्कार: जो प्रतिभागी ग्रुप डांस में हिस्सा लेंगे, उनके लिए इस बार विशेष और आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

6. 11 वर्षों से सामाजिक एकता का प्रतीक: यह आयोजन पिछले 11 वर्षों से लगातार सिर्फ सिंधी समाज के लिए कराया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

7. बॉलीवुड सितारों की महफिल: इस बार मनोरंजन को दोगुना करने के लिए बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर बिसवा और पीयूष महरोलिया के साथ-साथ भुवनेश्वर की प्रसिद्ध गायिका प्रिया सिंह को भी आमंत्रित किया गया है।

कब और कहाँ होगा आयोजन?
यह भव्य कार्यक्रम 17 एवं 18 अक्टूबर, दिन शनिवार एवं रविवार को सेंट्रल पॉइंट इंटरनेशनल होटल, रायपुर रोड, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने सम्पूर्ण सिंधी समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

ब्यूरो रिपोर्ट – शंकर अघिजा

मो. 9098970709 / 7000287433

Comments are closed.

Exit mobile version