इंदौर
यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 15 शिकायतों का किया निराकरण
इंदौर। यातायात प्रबंधन को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस इंदौर द्वारा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 23 अक्टूबर को प्राप्त कुल 15 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया, कोई भी शिकायत लंबित नहीं रही।
प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने, रॉन्ग पार्किंग, मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित होने और ट्रैफिक सिग्नल से संबंधित थीं।
2. यातायात बाधित से राहत: संजय सेतु, लोहा मंडी, भमौरी चौराहा, पाटनीपुरा, नरसिंह बाजार चौराहे पर जाम की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया।
3. सिग्नल की शिकायत: सुखलिया चौराहे के सिग्नल की शिकायत पर जांच की गई, सिग्नल सही संचालित मिला।
ट्रैफिक साथी ऐप पर अब तक 1,915 शिकायतों में से 1,590 का निराकरण हो चुका है, 325 शिकायतें इंदौर से बाहर की होने से संबंधित क्षेत्र को भेजी गई हैं।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें और समस्या होने पर हेल्पलाइन 7049107620 या ट्रैफिक साथी ऐप पर सूचना दें।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

