कलेक्टर को ज्ञापन सोपा

 

पिपरिया तहसील के

खरीदी केंद्रों पर उचित व्यवस्था न होने के कारण किसानों को भारी मानसिक शारीरिक और आर्थिक परेसानियो का सामना करना पड़ रहा है

 

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने खरीदी केंद्रों पर हो रही अव्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है

1.संसाधनों और लेवरो जैसी समस्याओं को निपटाने की मांग की

2. मुख्य मार्गों पर जाम और पार्किंग की समस्या

कई खरीदी केंद्र मुख्य मार्गों पर स्थित है और वहां ट्रैक्टर ट्रालियों को खड़ा करने की पर्याप्त जगह नहीं है जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है

3. मनमाने और अमानक बदले जाने वाले नियम

खरीदी केंद्र पर ट्रैक्टर ट्रालियों को अंदर लगाने के लिए रोज नए-नए नियम बनाए जाते हैं तो कभी अंतिम दिनांक वाले स्लॉट का हवाला दिया जाता है इन अनिश्चितताओं के कारण कई दिनों से खड़े किसानों में भारी असंतोष है

4. निर्धारित समय का पालन न होना और कार्य में लापवाही

शासन के नियम अनुसार तुलाई का समय 8:00 से रात्रि 8:00 तक निर्धारित है किंतु समिति प्रबंधकों द्वारा दोपहर 12:00 से पहले खरीदी शुरू नहीं होती और चुनिंदा लोगों की मूंग की औपचारिकता पूरी की जाती है

किसानों ने जानकारी देते हुए आगे कहा की खरीदी केदो पर किसानों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं है तलाई में गड़बड़ी एवं चोरी हो रही है किसान हफ्तों मूंग की भरी ट्राली के साथ सड़कों पर खड़े रहने को बाध्य है खरीदी केदो पर अवैध शराब विक्रेता काउंटर खोलकर अवैध शराब बेच रहे हैं जिससे माहौल खराब हो रहा है आता है त्वरित कार्यवाही करते हुए उचित निदान की मांग की

ज्ञापन देते हुए शिवराज राजोरिया, राकेश पटेल, गोपाल पटेल, जितेंद्र,श्रीकांत चौधरी, महेश उपाध्याय, विकास स्वामी एवं अन्य किसान मौजूद रहे

  रिपोर्ट,लखन कोरी 

Leave A Reply

Exit mobile version