1 नवंबर को प्रातः 11 बजे से होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, विकास प्रदर्शनियां लगेंगी, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान

नीमच, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को नीमच जिले में जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह नीमच के टाउन हॉल में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।

स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की विकास गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जिले की उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक विकास प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। वहीं, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रदेश के विकास, गौरव एवं उपलब्धियों पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, स्वयंसेवियों, खिलाड़ियों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

समारोह में जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, व्यवसायियों, समाजसेवियों, धर्मगुरुओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों सहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, अधिकारियों-कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले स्व-सहायता समूहों एवं स्टार्टअप के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

जिला सत्कार अधिकारी ने जिले के नागरिकों एवं आमंत्रित महानुभावों से समारोह में उपस्थित होकर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के इस गौरवपूर्ण आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Comments are closed.

Exit mobile version