परासिया (छिंदवाड़ा)। परासिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम रावनवाड़ा से गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय में पेश किया।

🖊️पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आकांक्षा उपाध्याय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी परासिया निरीक्षक ईश्वरी पटेल एवं चौकी प्रभारी सांवरी उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी के आदेशानुसार पुलिस टीम ने 30 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी स्थाई वारंटी गोलू उर्फ ऐतालाल, पिता गणेश गोंड, उम्र 25 वर्ष, निवासी हरई बस्ती को ग्राम रावनवाड़ा से गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

🖊️इस कार्रवाई में थाना प्रभारी परासिया निरीक्षक ईश्वरी पटेल, चौकी प्रभारी सांवरी उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी, सउनि नितेश ठाकुर, आरक्षक क्रमांक 30 रविंद्र दुबे, आरक्षक क्रमांक 201 विजय मनोडिया एवं आरक्षक क्रमांक 677 विपिन पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर भगवानदास साहू

Leave A Reply

Exit mobile version