सतना मध्य प्रदेश

सतना 31 अक्टूबर 2026/अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रभा श्री जन कल्याण समिति वृद्धाश्रम श्यामनगर, सतना में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को उनके अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं भरण-पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कल्याण के लिए संचालित प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों के मनोरंजन एवं मानसिक सक्रियता के लिए कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज सहित विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। वृद्धजनों के आध्यात्मिक एवं मानसिक शांति के उद्देश्य से ध्यान, रामायण पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजन, आम नागरिक एवं सम्माननीय अतिथि उपस्थित रहे।

प्रशांत त्रिपाठी चेतन ब्यूरो

Leave A Reply

Exit mobile version